धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक ने तिलक वर्मा की दिल खोलकर की तारीफ - CGKIRAN

धमाकेदार जीत के बाद हार्दिक ने तिलक वर्मा की दिल खोलकर की तारीफ


 तिलक वर्मा के नाबाद तूफानी शतक और फिर अश्वनी कुमार की शानदार गेंदबाजों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 में लगातार चार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया। इस तरह मुंबई इंडियंस IPL 2026 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई। मुंबई की इस जीत में तिलक का अहम योगदान रहा। उन्होंने 45 गेंद में आठ चौकों और सात छक्कों से नाबाद 101 रन की पारी खेली इस तरह मुंबई इंडियंस पांच विकेट पर 199 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।

पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग

मुंबई इंडियंस की इस सीजन यह लगातार 4 हार के बाद पहली जीत है। इस जीत से मुंबई ने लंबी छलांग लगाते हुए 10वें से सीधे 7वें स्थान पर कब्जा कर लिया है। मुंबई की इस शानदार जीत से कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद खुश नजर आए। गुजरात को पहली बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि घर के बाहर जाकर जीतना हमेशा एक चुनौती होती है। अहमदाबाद का मैदान मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा भाग्यशाली नहीं रहा है, इसलिए यह जीत बहुत संतोषजनक है। 

तिलक की तारीफ करते हुए पांड्या ने कहा कि तिलक में जितनी प्रतिभा है, उसे ज्यादा सलाह की जरूरत नहीं है। समय आ गया था कि वह मैदान पर उतरे और अच्छा प्रदर्शन करे। यह टीम के लिए, तिलक के लिए और मुंबई इंडियंस के लिए बहुत जरूरी था।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads