छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब खुद जोड़ सकेंगे कटा हुआ कनेक्शन - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब खुद जोड़ सकेंगे कटा हुआ कनेक्शन


 प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण राहत की सूचना आई है। यदि आपके बिजली बिल का बकाया एक हजार रुपये से अधिक है और आपका कनेक्शन कट गया है, तो अब आपको दफ्तरों की दौड़ लगाने या लाइनमैन का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी। स्मार्ट मीटर में लगे विशेष पुश बटन को केवल 30 सेकंड तक दबाकर उपभोक्ता स्वयं अपना कनेक्शन बहाल कर सकेंगे। इस बीच उपभोक्ता को अपना बकाया जमा करना पड़ेगा, नहीं तो कनेक्शन फिर से कट हो जाएगा। यह जानकारी पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली नियामक आयोग में सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए दी।

नियामक आयोग की सुनवाई में हुआ खुलासा

राज्य विद्युत नियामक आयोग की सुनवाई में पावर कंपनी के अधिकारियों ने इस सुविधा की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह एक अस्थायी राहत है, जिससे उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान करना अनिवार्य होगा, अन्यथा सिस्टम फिर से बिजली काट देगा। इस तकनीक से उपभोक्ताओं को मानसिक राहत मिलेगी और तत्काल असुविधा से भी मुक्ति मिलेगी।

आयोग का स्वतः संज्ञान और कंपनी को फटकार

प्रदेश में एक हजार रुपये से अधिक का बकाया होने पर बिजली सीधे कंट्रोल रूम से काटी जा रही थी। इस पर विद्युत नियामक आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने कंपनी से पूछा कि भुगतान के बाद कनेक्शन जोड़ने में देरी क्यों होती है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर में ऐसी तकनीकी सुविधा है, जिससे बिल जमा करने के एक घंटे के भीतर उपभोक्ता स्वयं बिजली बहाल कर सकता है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads