ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू: यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश - CGKIRAN

ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागू: यूनिफार्म अनिवार्य, बेतरतीब पार्किंग; नशे में ड्राइविंग और मोबाइल उपयोग पर सीधे जब्ती का आदेश


 शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और ऑटो चालकों की पहचान आसान बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब सभी ऑटो चालकों के लिए खाकी वर्दी पहनकर वाहन चलाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऑटो चालकों के लिए नए नियम लागूने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है और अब चालकों के लिए यूनिफॉर्म पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए 7 दिन की समय-सीमा तय की गई है। तय समय के बाद बिना यूनिफॉर्म चलने वाले चालकों पर सीधी कार्रवाई होगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, पिछले दो दिनों में 200 से ज्यादा और अप्रैल महीने में अब तक 516 ऑटो चालकों पर नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

सात दिन बाद होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद यदि कोई ऑटो चालक बिना वर्दी के वाहन चलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, सड़कों पर सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक दंड के साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

पहचान के लिए यूनिफॉर्म जरूरी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑटो चालकों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य की गई है। इससे किसी विवाद, घटना या आपराधिक मामले में चालक की पहचान आसानी से हो सकेगी। पुलिस का यह भी मानना है कि कई बार संदिग्ध लोग भी ऑटो के जरिए गतिविधियां करते हैं, ऐसे में ड्रेस कोड से निगरानी आसान होगी।

नशे में गाड़ी चलाई तो सीधा कोर्ट केस

बैठकों में ऑटो यूनियनों को साफ चेतावनी दी गई है कि शराब या नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज कर सीधे कोर्ट भेजा जाएगा। ऐसे मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। 

इलेक्ट्रिक ऑटो के लिए विशेष निर्देश

ई-रिक्शा चालकों को नंबर प्लेट बड़े आकार और स्पष्ट अक्षरों में लिखवाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पहचान में आसानी हो सके।

सुरक्षा पर फोकस

पुलिस ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गोंऔर दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखें और यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न होने दें। 

मानवीय व्यवहार रखने की अपील

प्रशासन ने चालकों से यह भी अपील की है कि वे महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के साथ मर्यादित और संवेदनशील व्यवहार करें, जिससे सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।

आईटीएमएस से नजर

शहर में आईटीएमएस कैमरों के जरिए भी ऑटो चालकों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा एम-परिवहन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें आम लोग भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।   रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस के मुताबिक, यह अभियान आगे भी लगातार चलेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads