महावतार परशुराम फर्स्ट लुक: होम्बले फिल्म्स ने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स में दूसरी फिल्म का अनावरण किया - CGKIRAN

महावतार परशुराम फर्स्ट लुक: होम्बले फिल्म्स ने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स में दूसरी फिल्म का अनावरण किया


परशुराम जयंती के मौके पर फिल्म प्रोडक्शन बैनर होम्बले फिल्म्स ने अपनी मशहूर एनिमेटेड एपिक फ्रेंचाइजी 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की अगले महावतार का एलान किया है. मोशल पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है.

होम्बले फिल्म्स ने रविवार को परशुराम जयंती के अवसर पर अपनी अगली फिल्म के टाइटल का अनावरण किया, साथ ही एक बेहद दिलचस्प टाइटल रिवील पोस्टर भी जारी किया, जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. इस शानदार पोस्टर में एक भयंकर योद्धा खून से लथपथ युद्ध के मैदान के बीच खड़ा है, जिसके हाथ में खून से सना हुआ एक भारी परशु (फरसा- एक प्रकार की कुल्हाड़ी) है. यह सीन फिल्म की जबरदस्त भव्यता की ओर इशारा करता है.

फिल्म के टाइटल का खुलासा करते हुए मेकर्स ने लिखा है, 'जब धर्म का पतन होता है, तो परशु का उदय होता है. पेश है 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की अगली कड़ी 'महा अवतार परशुराम', जो दिसंबर 2027 में आ रही है. वह कोई शासक नहीं, बल्कि अधर्म के विरुद्ध एक शक्ति है, जो युगों-युगों तक संतुलन बनाए रखती है. आपको परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.'

टाइटल रिलीज के बाद मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा है, 'अधर्म के विरुद्ध एक तूफान उठ खड़ा हुआ है. प्रस्तुत है महा अवतार परशुराम का टाइटल रिवील मोशन पोस्टर. दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में.' मोशन पोस्टर में युद्ध के मैदान की एक झलक दिखाई गई है, जहां एक योद्धा को जोर से दहाड़ते हुए और हाथ में कुल्हाड़ी थामे, पूरी दृढ़ता के साथ अपनी जगह पर डटे हुए देखा जा सकता है.

इसके साथ लिखे टेक्स्ट में कहा गया है, 'जब धर्म का पतन होता है, तो धरती लहूलुहान हो उठती है. तब अवतार का उदय होता है. उन्होंने अपने रक्त से धरती को इक्कीस बार पवित्र किया. यह महाविष्णु की इच्छा थी और महादेव का क्रोध. महा अवतार परशुराम.'

होम्बले फिल्म्स ने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत महावतार नरसिम्हा के साथ की, जो 2025 में रिलीज हुई. यह प्रोजेक्ट 2037 में महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ समाप्त होगी. महा अवतार परशुराम महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म है. इसके बाद महावतार रघुनंदन (2029), महावतार धावकादेश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037) आएंगे.

'महा अवतार परशुराम' का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, जिन्होंने 'महावतार नरसिंह' का भी निर्देशन किया था. वहीं, इसके निर्माता विजय किरागंदुर हैं. यर पौराणिक फिल्म अगले साल यानी 2027 में दिसंबर में रिलीज होगी. मेकर्स इस फिल्म हिंदी के अलावा, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलायालम भाषा में भी रिलीज करेंगे.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads