डोंगरगढ़ स्थिति बम्लेश्वरी देवी के दर्शन को लेकर रेलवे ने दी विशेष सौगात, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत - CGKIRAN

डोंगरगढ़ स्थिति बम्लेश्वरी देवी के दर्शन को लेकर रेलवे ने दी विशेष सौगात, डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत


मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ छत्तीसगढ़ में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के विशेष सुविधा की है। रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज किया है। इसमें लंबी दूरी की गाड़ियां भी शामिल हैं। नवरात्र की शुरुआत इस महीने की  19 मार्च से 27 मार्च तक ही मिल पाएगी। उसके बाद ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशनों पर ही ठहरेंगी। इसके साथ ही रेलवे ने चार लोकल ट्रेनों का विस्तार करने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच चलाई जाएगी। बता दें कि बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र के मौके पर यहां भीड़ और ज्यादा हो जाती है। ऐसे में रेलवे ने श्रद्धालुओं को लिए विशेष सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। इसके तहत कुछ ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है, कुछ ट्रेनों का रूट बढ़ाया गया है और एक मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला लिया गया है। 

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नवरात्र के दौरान सुरक्षा के लिए मेला स्थल और मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर प्रशासन ने भी मेले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा के लिए एक आधुनिक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए भी ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।

ट्रेनों का विस्तार और स्पेशल ट्रेन की सुविधा

68742 / 68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।

68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेजर का गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।

06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads