बोर्ड एग्जाम देने वाले बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू, एक्सपर्ट देंगे बच्चों को राय - CGKIRAN

बोर्ड एग्जाम देने वाले बच्चों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू, एक्सपर्ट देंगे बच्चों को राय

 


12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च 2026 तक संचालित होगी. ऐसे में कक्षा दसवीं और बारहवीं के बोर्ड एग्जाम दे रहे परीक्षार्थियों के लिए हर साल की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर के ऑफिस में हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत 5 फरवरी से होने जा रही है. इस हेल्पलाइन सेंटर में विषय विशेषज्ञ शिक्षक के साथ ही मनोचिकित्सक और काउंसलर भी होंगे. जो बच्चों के परीक्षा से संबंधित समस्या का समाधान करेंगे. इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 18002334363 भी जारी किया गया.

हेल्पलाइन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने बताया, हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर के कार्यालय में आयोजित की जा रही है. इस हेल्पलाइन सेंटर में बच्चों के साथ ही पालक भी परीक्षा के समय कॉल करते हैं. हेल्पलाइन सेंटर की जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों को पता चलता है तो दूसरे राज्य के स्टूडेंट भी इस हेल्पलाइन सेंटर में कॉल करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करते हैं.

इस हेल्पलाइन सेंटर में बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों के द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों में हमें याद नहीं है. हमें डर लग रहा है. हम परीक्षा की तैयारी कैसे करें. मन में तनाव उत्पन्न हो रहा है. इस तरह की जिज्ञासा परीक्षार्थियों में रहती हैं. जिसका समाधान हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से किया जाता है: प्रदीप कुमार साहू,नोडल अधिकारी, हेल्पलाइन सेंटर

हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363

हेल्पलाइन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने कहा, परीक्षा शुरू होने के 15 दिनों पूर्व हेल्पलाइन सेंटर शुरू किया जाता है. मनोवैज्ञानिक मनोचिकित्सक काउंसलर और विषय विशेषज्ञ टीचर इस हेल्पलाइन सेंटर में मौजूद रहते हैं. इसके लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर पालक परीक्षार्थी और शिक्षक परीक्षा से संबंधित अपनी समस्या के बारे में जान सकते हैं. परीक्षा के भय और तनाव से संबंधित समस्या के समाधान के लिए फोन करते हैं. एक ही टोल फ्री नंबर होते हैं लेकिन एक साथ पांच टेलीफोन काम करते हैं. एक फोन बिजी रहा तो दूसरे फोन पर घंटी बजती हैं. इस प्रकार इस हेल्पलाइन केंद्र में पांच लोग एक साथ समस्या का निवारण कैसे हो सकता है इस पर अपनी राय देते हैं.

हेल्पलाइन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने ये बताया कि परीक्षा देने वाले बच्चों को कई विषय कठिन लगते हैं तो उससे संबंधित प्रश्न बच्चों के साथ ही पालक और शिक्षक भी इस हेल्पलाइन सेंटर में फोन करके पूछ सकते हैं. इस हेल्पलाइन सेंटर में गणित अंग्रेजी फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विशेषज्ञ इस हेल्पलाइन सेंटर में अपनी सेवाएं देते हैं. प्रथम चरण में हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत 5 फरवरी से हो रही है जो की 18 फरवरी तक चलेगी. उसके बाद द्वितीय चरण में यह 19 फरवरी से शुरू होकर अंतिम परीक्षा के दो दिन पूर्व तक चलेगी. हेल्पलाइन सेंटर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा. शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन हेल्पलाइन सेंटर संचालित होंगे.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads