अब महिला कमांडोज कांकेर में करेगी अपराधियों का सफाया, क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं - CGKIRAN

अब महिला कमांडोज कांकेर में करेगी अपराधियों का सफाया, क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं


 कांकेर पुलिस ने जिले में क्रिमिनल्स के सफाए के लिए एक महिला रक्षा टीम बनाई है, जिसको नाम दिया है 'गुलाबी कमांडो'. कांकेर पुलिस के महिला कमांडोज को खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैयार किया है, जिसके लिए गुलाबी गैंग के यूनिफॉर्म से लेकर वाहन को भी गुलाबी रंग से तैयार किया गया है.  कांकेर पुलिस की टीम पिछले 3 सालों से स्कूल, कॉलेज व अन्य जगहों पर पहुंचकर किशोरियों और महिलाओं को आत्मरक्षा और अपराधियों से निपटने के लिए गुर सिखा रहे है, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है. माना जा रहा है कि गुलाबी महिला कमांडों महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होगी.

'गुलाबी गैंग' का नाम सुनते ही मन में गांव की महिलाओं की टोली याद आ जाती है, जो गुलाबी साड़ी में हाथों में लाठी लेकर चलती थी. दरअसल, कांकेर पुलिस ने महिला के खिलाफ हो रही हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ गुलाबी कमांडो को सड़क पर उतारा है, जो जिले में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर नियंत्रण का जिम्मा संभालेंगी.

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश के लिए महिलाओं को कमान

रिपोर्ट के मुताबिक कांकेर में महिला अपराधों पर अंकुश के लिए कांकेर जिले में तैनात हुए नए एसपी ने अपराधों पर नियंत्रण के एक नई रक्षा टीम बनाई है, जिसकी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपा जा रहा है. यह महिलाएं कोई और नहीं पुलिस की महिला कमांडो है. जो अब गुलाबी कमांडो बनकर अपराधों पर अंकुश लगाने तैयार हैं.

गुलाबी ड्रेस, गुलाबी हैलमेट और गुलाबी स्कूटी में घूम रहीं महिला कमांडो

गौरतलब है दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में भी नई महिला रक्षा टीम के महिला कमांडो अपने कार्यो पर तैनात रहकर अपराधों पर अंकुश लगाने कार्य करेंगी. कांकेर पुलिस की यह महिला कमांडो गुलाबी ड्रेस, गुलाबी हैलमेट और गुलाबी स्कूटी में सवार होकर शहर के गली मोहल्लों, स्कूल, छात्रावास पर घूम रही है.

कांकेर जिले के नए एसपी निखिल कुमार राखेचा ने जिले में महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराधों पर लगाम कसने कई प्रयत्न किए हैं, जिनमे से एक “महिला रक्षा टीम” टीम है, जो शहर की महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नजर रखेगी और क्रिमिनल्स पर कार्रवाई करेगी.

 पुलिस कंट्रोल, हेल्पलाइन नंबर और बारकोड से लैस है गुलाबी स्कूटी 

कांकेर जिले में उतारी गई महिला कमांडोज की गुलाबी स्कूटी में लाइट, सायरन, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर, बारकोड मौजूद हैं. बारकोड को स्कैन करने से अभिव्यक्ति एप खुलता है. जिसमें महिला संबंधित अपराधों की जानकारी, शिकायत और आपातकाल नंबर है, जिससे उसे तत्काल सहायता मिल सकती है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads