जल संचयन-जन भागीदारी अभियान में बालोद प्रथम, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
प्रदेश के बालोद जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालोद जिले को 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्त्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 6वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) अवार्ड समारोह हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बालोद जिले को पूर्वी जोन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला घोषित किया जल संचयन-जन भागीदारी अभियान में बालोद जिले का देश में प्रथम स्थान आने पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। बालोद जिले ने जल संरक्षण में इतिहास रचा है। बता दें कि 1 लाख से अधिक नई जल संरचनाएं, 30 हजार से ज्यादा पुराने जल स्त्रोतों का पुनरुद्धार, 3.88 लाख पौधारोपण और हजारों वॉटर रिचार्ज पिट बनाकर देश में नंबर-1 का दर्जा हासिल किया है।
जिले को प्राप्त हुई यह उलपब्धि बालोद जिले के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने यह सम्मान हासिल किया. उन्होंने इसे पूरे जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया. बालोद कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता लोगों की सक्रिय भागीदारी और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी वर्गों के लोगों तथा संपूर्ण जिले वासियों के सहयोग से जिले को यह उपलब्धि हासिल हो पाया है। जिन्होंने इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। दिव्या मिश्रा ने बालोद जिले को प्राप्त इस महत्वपूर्ण उलपब्धि के लिए संपूर्ण जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।
