15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, किसानों को 31 अक्टूबर तक करना होगा रजिस्ट्रेशन - CGKIRAN

15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, किसानों को 31 अक्टूबर तक करना होगा रजिस्ट्रेशन


धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में धान तिहार को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है. छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के डेट की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ में इस बार धान की खरीदी 15 अक्टूबर से होगी। किसानों को एग्रिस्टैक पोर्टल में 31 अक्टूबर से तक रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को खुद इस बात की जानकारी दी है। हालांकि धान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले किसानों को एग्रिस्टैक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इस बार किसान इसी के माध्यम से अपनी धान बेच पाएंगे। एग्रिस्टैक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 अक्टूबर है। धान खरीदी शुरू होने से पहले राज्य सरकार की ओर से नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति 2025-26 को मंजूरी दी जाएगी. इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसे दीपावली से पहले प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा. मंजूरी मिलने के बाद नीति को तत्काल लागू कर दिया जाएगा.

धान बेचने के इच्छुक किसानों का एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन शुरू हो गया है. पंजीकृत किसान ही इस बार धान बेच पाएंगे. कुल मिलाकर, राज्य सरकार ने इस बार धान खरीदी को लेकर प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया है. जिससे किसानों को समय पर भुगतान और सुविधाजनक खरीदी का लाभ मिल सके. धान बेचने के लिए इस बार किसानों को ऑनलाइन टोकन प्रणाली के तहत तुहर ऐप से टोकन मिलेगा. निर्धारित तारीख पर किसान आसानी से धान बेच सकेंगे. पहले अवसर छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाएगा ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच सकें.

31 अक्टूबर से पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए एग्रिस्टैक पोर्टल में 31 अक्टूबर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद किसानों को एक यूनिक फॉर्मर आईडी मिलेगी। इस बार किसान उसी आईडी से अपनी धान बेच सकेंगे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एग्रिस्टैक पोर्टल पर 21 लाख 47 हज़ार किसानों ने पंजीयन कराया है। अधिकारियों ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। किसान इस टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads