छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर


छत्तीसगढ़ प्रदेश के 16 हजार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मचारियों की इस हड़ताल से प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाएँ गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं. अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े राष्ट्रीय पोर्टल का काम भी ठप पड़ गया है.  इसका असर प्रदेश के स्वास्थ्य सुविधा और स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेजी कार्य पर देखने को मिल रहा है। एनएचएम में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल के बाद प्रदेश के आपातकालीन सेवाओं को भी पूर्णतः बंद हो गई है। जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। इसके अलावा प्रदेश की मितानिनें भी हड़ताल पर हैं। वे अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं।

एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख मांगे:

1. संविलियन/स्थायीकरण।

2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना।

3.ग्रेड पे का निर्धारण,

4.कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता।

5.लंबित 27% प्रतिशत वेतन वृद्धि।

6.नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण।

7.अनुकम्पा नियुक्ति।

8.मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा।

9. स्थानांतरण नीति,

10. न्यूनतम 10 लाख कैसलेश चिकित्सा बीमा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads