गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अघोर गुरु पीठ में दर्शन किए, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - CGKIRAN

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अघोर गुरु पीठ में दर्शन किए, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से ओपी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचें, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे गुरु दर्शनम कार्यक्रम में शामिल अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा पहुंचे।  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया। 

छत्तीसगढ़ में अघोर पंथ का बीजारोपण करने वाले पूज्य अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम के कर कमलों से तीन दशक पहले रायगढ़ के पूर्वांचल स्थित ग्राम बनोरा में इस ट्रस्ट की नींव रखी गई, तब से लेकर आज तक यह ट्रस्ट राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चैधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads