छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू, पहले बैलेट पेपर फिर EVM के आएंगे रिजल्ट - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू, पहले बैलेट पेपर फिर EVM के आएंगे रिजल्ट

 


छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में हार जीत के रूझान कुछ देर में दिखना शुरू हो जाएंगे। नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। इसके बाद 9.30 बजे से ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना शुरू हो गई। पहले बैलेट पेपर और फिर ईवीएम के रिजल्ट आएंगे। जनता का किस उम्मीदवार को साथ मिला है इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी। कई सीटों पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं धमतरी नगर निगम में मामला एकतरफा भी नजर आ रहा है। मतगणना स्थलों पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राजनीतिक दल के प्रत्याशी और कार्यकर्ता उत्साह के साथ मतगणना स्थल में पहुंच गए हैं।

निगमों में ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी या कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी होगी, यह बात शाम तक स्पष्ट हो जाएगी। सबसे पहले महापौर व अध्यक्ष पद के लिए और उसके बाद क्रमशः वार्डवार (वार्ड क्रं. 1 से प्रारंभ करते हुए) मतगणना होगी।

काउंटिंग स्थल पर ये चीजें बैन

निर्वाचन आयोग ने गणना केंद्र को लेकर कुछ गाइडलाइन तय की है। काउंटिंग स्थल पर एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण लेकर नहीं जाएगा। जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच काउंटिंग स्थल के अंदर नहीं जाएंगे।

टीएस बाबा के गढ़ में किसका जलवा

अंबिकापुर नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट आज घोषित होने जा रहे हैं। कुछ ही देर में प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो जाएंगी। अंबिकापुर का इलाका कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव का माना जाता है। उन्होंने इस बार निगम चुनाव प्रचार की कमान भी संभाली थी। आज साफ हो जाएगा कि जनता का क्या जनादेश है।

रायपुर में मीनल चौबे और दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला

छत्तीसगढ़ की रायपुर नगर निगम सुर्खियों में रही है। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने मीनल चौबे और कांग्रेस पार्टी ने दीप्ति दुबे को प्रत्याशी बनाया है। यहां पिछली बार की तुलना में कम वोटिंग हुई। इस बार यहां 44.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

यहां प्रत्याशी चुनाव लड़े बिना ही जीत गए

मतदान से पहले ही 32 प्रत्याशी पार्षद पद पर विजयी हो गए थे। इसमें 15 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के पार्षद हैं। दुर्ग और सुकमा जिले में नगरपालिका उपचुनाव से पहले दो प्रत्याशी जीते हैं। बसना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए खुशबू अग्रवाल निर्विरोध विजयी हो चुकी हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads