मुख्यमंत्री साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं - CGKIRAN

मुख्यमंत्री साय ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्री जुनेजा को शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घकालिक सेवा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री अशोक जुनेजा ने अपनी सेवाकाल के दौरान पुलिस बल को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अमित कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत भी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads