भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र में संपत्ति कर में छूट और महिलाओं पर विशेष ध्यान
कांग्रेस और भाजपा ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया। दोनों ही प्रमुख पार्टी के घोषणा पत्र में मूलभूत सुविधा, संपत्ति कर में छूट, महिलाओं पर विशेष ध्यान, अध्ययनरत विद्यार्थियों पर फोकस, लोगों के आर्थिक सुधार पर बल दिया गया है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी मे आज कांग्रेस और भाजपा ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया। दोनों ही प्रमुख पार्टी के घोषणा पत्र में मूलभूत सुविधा, संपत्ति कर में छूट, महिलाओं पर विशेष ध्यान, अध्ययनरत विद्यार्थियों पर फोकस, लोगों के आर्थिक सुधार पर बल दिया गया है। दोनों ही पार्टियों के घोषणा पत्र में कुछ समानताएं हैं, जिसे लेकर वे एक-दूसरे पर कॉपी-पेस्ट का आरोप भी लगा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने बुधवार 5 फ़रवरी को राजीव भवन रायपुर में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र नाम दिया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए 34 पॉइंट्स पर अपना घोषणा पात्र जारी किया है। यह घोषणा पत्र को छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा पत्र जारी किया है।कांग्रेस का जन घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है, ताकि उनके लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें. स्कूल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके.
भाजपा ने भी आज 20 बिंदुओं पर आधारित घोषणा पत्र जारी किया, जिसे उन्होंने "अटल विश्वास पत्र" का नाम दिया है। इसमें नजूल भूमि के लिए नया कानून बनाकर पट्टा धारको को भू-स्वामी बनाना, पीएम आवास निर्माण में गति लाना, महिलाओं के नाम पर संपत्तियों पर प्रापर्टी कर में 25 प्रतिशत की छूट, स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 हजार की वित्तीय सहायता, बर्तन बैक की स्थापना, महतारी वंदन योजना के एस एच जी लाभार्थी को 2.5 लाख का त्रण, प्रदेश को स्किल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाना, गोकुल नगर बनाना मुख्य घोषणाएं हैं।