रायपुर नगर निगम के वार्डों केआरक्षण से कई दिग्गजों का बिगड़ा समीकरण - CGKIRAN

रायपुर नगर निगम के वार्डों केआरक्षण से कई दिग्गजों का बिगड़ा समीकरण


नगरीय निकाय चुनाव के लिए अब तैयारी तेज हो चुकी है. रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वार्ड के आरक्षण की प्रक्रिया में कई दिग्गज के वार्डो का समीकरण बिगड़ गया है.  सामान्य वर्ग के लिए 35 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 11 महिलाओं के लिए है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई सीनियर नेताओं के समीकरण बिगड़ गए हैं। मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड जो की मेयर एजाज ढेबर का वार्ड है जो आरक्षण के बाद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हो गया है. नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है. ब्राह्मण पारा, कंकाली पारा ओबीसी के लिए आरक्षित हुआ है. भाजपा पार्षद और प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे का सुंदरलाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है. पंडित दीनदयाल वार्ड से कांग्रेस के ज्ञानेश शर्मा पार्षद हैं उनके वार्ड भी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गया है. राजधानी रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई है। रायपुर नगरीय निकाय में 70 वार्ड आते हैं। इननें से 23 ओबीसी, 9 एससी और 3 वार्ड को एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। मौजूदा मेयर एजाज ढेबर का वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 23 ओबीसी वार्डों में से 8 महिलाओं के लिए, वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों में तीन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई सीनियर नेताओं के चुनाव लड़ने के सपने को झटका लगा है।

आरक्षण की प्रक्रिया के बाद नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे और नगर निगम के मेयर का कहना है कि पार्टी जो आदेश करेगी उस आदेश का पालन हम करेंगे. अगर हमारे वार्ड आरक्षित हो गए हैं तो हम दूसरे वार्ड से भी पार्षद का चुनाव लड़ सकते हैं. तय पार्टी करेगी कि हम चुनाव लड़ेंगे या नहीं. मेयर का कहना है कि 1 वार्ड चला गया तो कोई बात नहीं मैं नगर निगम रायपुर का महापौर हूं. 70 वार्डों में से कहीं भी चुनाव लड़ सकता हूं लेकिन यह पार्टी तय करेगी कि आगे क्या करना है.

सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड

मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, कालीमात वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री, मोरेश्वर राव वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड, बंजारी माता वार्ड, भक्तमाता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम, शहीद भगत सिंह वार्ड, सरदार बल्लभ भाई पटेल और पंडित सुंदर लाल शर्मा वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है।

ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड 

संत रविदास वार्ड, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी सूर वार्ड, महर्षि वाल्मीकि वार्ड (महिला), डॉ खूबचन्द बघेल वार्ड (महिला), पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, ब्राह्मण पारा वार्ड, शहीद चुनामणी वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कन्हैया लाल बाजारी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड (महिला), रमण मंदिर वार्ड, मदर टैरेसा वार्ड, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड (महिला), महात्मा गांधी वार्ड (महिला), महामाया मंदिर वार्ड (महिला), नेताजी सुभाष चन्द्रबोस वार्ड (महिला), माधव राव स्प्रे वार्ड, संत रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, और तात्यापारा वार्ड (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है।

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड 

पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड और रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड 

संत कबीर दास वार्ड (महिला), दानवीर भामाशाह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, विद्याचरण शुक्ल वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, वीरागंना अवंति बाई वार्ड और जवाहर लाल नेहरू वार्ड। जिन वार्डों के नाम इस लिस्ट में नहीं है। उन वार्डों को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads