गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है, लौकी का जूस
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने वाले पेय की तलाश हर किसी को रहती है। ऐसे में लौकी का जूस एक सस्ता, आसान और बेहद फायदेमंद विकल्प है, जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। आयुर्वेद में भी लौकी को शीतल और पाचन के लिए अनुकूल माना गया है। लौकी एक ऐसी सब्जी है जो दुनिया भर के ज्यादातर हिस्सों में उगाई जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। सर्दी हो या गर्मी, ये हर सीजन के लिहाज से बेस्ट है। भारत में लौकी की सब्जी बेहद पसंद की जाती है। आपका इसका कोफ्ता, रायता, खीर, हलवा और बर्फी बनाकर भी खाते ही होंगे। ये हर रूप में आपको फायदा पहुंचाती है। रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना हेल्दी आदतों में से एक है। ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। लौकी का जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके फायदे जानकर हर कोई आज से ही इसे पीना शुरू कर देगा। हालांकि हमेशा ताजी लौकी का ही जूस बनाना चाहिए।
वेट लॉस में फायदेमंद -अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीना चाहिए। इससे आपको एक ही महीने में फर्क मालूम पड़ने लगेगा। लौकी के जूस में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और ओवरइटिंग से बचा जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।
शरीर को करे डिटॉक्स -लौकी का जूस हमारी बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक नैचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। खाली पेट इसे पीने से लिवर और किडनी को सेहतमंद रखा जा सकता है। इसे खून भी साफ होता है।
पेट की समस्याओं से दिलाए राहत -अगर आप एसिडिटी, कब्ज या गैस की समस्या से परेशान रहते हैं तो लौकी का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसका शांत और ठंडक देने वाला गुण पेट की जलन और सूजन को कम करता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है।
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद -लौकी में पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट इस जूस को पीते हैं तो इससे दिनभर आपका ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। यह दिल के मरीजों के लिए भी लाभदायक माना जाता है।
शरीर को पहुंचाए ठंडक -गर्मियों में लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इससे लू से भी बचाव होता है। यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।