रायपुर दक्षिण में भाजपा के सुनील सोनी को बढ़त - CGKIRAN

रायपुर दक्षिण में भाजपा के सुनील सोनी को बढ़त


सुनील सोनी 8365 वोट से आगे:पांचवें राउंड में भाजपा को 18578 , कांग्रेस को 10213 वोट मिले; BJP को बढ़त
रायपुर दक्षिण उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में शुरू हो गई है। सबसे पहले डाकमत पत्रों की गणना की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला है। इस उपचुनाव में 50.50% मतदान हुआ था।

छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। इन सीटों के नतीजे भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार के सिर पर विधायक का ताज सजेगा।

चतुर्थ चरण के बाद भाजपा को 14374 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 8738 मिले हैं। भाजपा के सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 5636 वोटों से आगे चल रहे हैं।

तृतीय चरण के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर 53 सौ अधिक हो गया है। बीजेपी के सुनील सोनी को 11240 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के आकाश शर्मा 5909 वोट हासिल कर पीछे चल रहे हैं।

वहीं पहले रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों से गणना शुरू हुई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाया गया है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads