खेल/सेहत
स्वस्थ रहने के लिए योग का सहारा सदियों से लिया जा रहा है। योग ना केवल शारीरिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है बल्कि योग करने से मानसिक शांति भी मिलती है। योग को अपनाकर शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाया जा सकता है। योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य में भी फ़ायदा पहुँचता है। योग से मन का भी व्यायाम होता है। योग मन को शांत कर तनाव मुक्त करता है और जब मन शांत रहता है तो रोग शरीर से दूर रहते है। आज के समय में हृदय रोग एक सबसे बड़ी बीमारी बन गई है। जो तनाव, असंतुलित खान-पान या खराब दिनचर्या के कारण होता है। जिससे हृदय से जुड़ी कई तरह की बीमारियाँ हो जाती है जो मौत का कारण भी बन सकती है। लेकिन अगर आप अपना खानपान स्वस्थ रखते है और योग को अपनाते है तो हृदय रोग से बचा जा सकता है। किसी भी काम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण है एकाग्रचित होकर उस कार्य को करना। एकाग्र होकर आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में ज़रुर सफल होते है। योग करने से एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। जो किसी भी कार्य में सफल होने का एकमात्र तरीका है।योग शरीर को ताकतवर बनाने का एक आसान तरीका है। योग से शरीर में शक्ति का निर्माण होता है। जिससे व्यक्ति में स्फूर्ति बनी रहती है और कई तरह के रोगों से लडऩे में मदद मिलती है। योग पुराने दर्द को कम करने में भी मदद करता है जैसे-घुटनों का पुराना दर्द हो या चोट से लेकर गठिया तक को खत्म कर देता है तो जो व्यक्ति किसी तरह के पुराने दर्द से पीडि़त हैं वह अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर पुराने दर्द से मुक्ति पा सकता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए योग किसी वरदान से कम नहीं है। योग शुगर लेवल को कंट्रोल कर उसे घटाने में मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रोल और स्क्स् को कम करने में भी योग मदद करता है।
डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए योग किसी वरदान से कम नहीं
Tuesday, May 28, 2024
Edit

Previous article
Next article