विजय बघेल के नामांकन रैली मे शामिल हुए सीएम बिष्णुदेव साय - CGKIRAN

विजय बघेल के नामांकन रैली मे शामिल हुए सीएम बिष्णुदेव साय


प्रदेश में अब तीसरे चरण की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिसके लिए  प्रत्याशियों का अब नामांकन फार्म भरना प्रारंभ हो गई है इसी कड़ी में दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान विजय बघेल के विजय के रथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा सीटो को जीतकर भाजपा की प्रचंड जीत दर्ज किए जाने की बात कही। विजय बघेेल के नामांकन रैली बड़ी धुमधाम से कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टे्रट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओँ का उत्साह देखते ही बन रहा था। नामांकन दाखिल से पहले मानस भवन में एक आमसभा का भी आयोजन किया। जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम, लोकसभा के उम्मीदवार विजय बघेल संगठन के कई बड़े नेता समेत मंच पर उपस्थित हुए। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी 9 विधानसभा से पहुंचे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुऐ कहा कि कांग्रेस ने बीते पांच साल में छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगने का काम किया है। किंतु इस लोकसभा चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुलने देना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नरेंद्र मोदी को जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने वाली है। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads