गर्मियों के मौसम में पेट की गर्मी का रखें ख्याल
गर्मियों में हमें काफी सारी स्पाइसी और चटपटी चीजें खाने का मन करता है। लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा खाना खाने से आपको पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में हमारी पाचन सेहत काफी सेंसिटिव हो सकती है। गर्मी के मौसम में कई सारी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। शुरुआत से ही शरीर में डिहाइड्रेशन समेत कई प्रकार की दिक्कत हो जाती है। गर्मियों के मौसम में खान-पान का सही ख्याल न रखना से डीहाइड्रेशन स्किन बर्न फीवर हीट स्ट्रोक जैसी कई सारी बीमारियां हो सकती हैं। गर्मियों में तापमान बढ़ने के चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसके चलते डिहाइड्रेशन होता है और हमें कई बार गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ जाता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम खाने में हेल्दी फूड्स को शामिल करें। इससे न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि बॉडी डिहाइड्रेट होने से भी बचती है।
गर्मियां आने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। स्थिति ये हो जाती है कि शरीर का पानी कम पड़ने लगता है और फिर डिहाइड्रेशन की दिक्कत होने लगती है। पर असल में शरीर कई समस्याओं को महसूस करने लगता है और अगर समय पर इनके बारे में न सोचा जाए तो बीमारियां कब घर कर जाएं आपको पता भी नहीं चलेगा। तो, आपको करना ये है कि पेट की गर्मी के लक्षणों के बारे में जानें और फिर इन उपायों को अपनाएं। तो, जानते हैं पेट की गर्मी के लक्षण। गर्मियों में पेट को खास केयर की जरूरत होती है। तपते मौसम में उसकी सेहत बनी रहे इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये बहुत छोटी, पर बहुत जरूरी बाते हैं...
1. हड्डियों में अकड़न
पेट की गर्मी की वजह से हड्डियों में अकड़न की समस्या बढ़ती है। हड्डियों के बीच नमी की कमी हो जाती है और फिर अकड़न तेजी से बढ़ने लगता है। दरअसल, पानी हड्डियों में नमी प्रदान के करने के लिए बेहद जरूरी है, साथ ही ये पेट की गर्मी को कम करता है और अकड़न में कमी लाता है। तो, हड्डियों में अकड़न बढ़ रहा है तो ये पेट की गर्मी है जिससे बचने की कोशिश करें।
2. पैरों में जलन
पानी की कमी से आपको पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको लग सकता है कि आपके तलवे जल रहे हैं और आपको ये दिक्कत सोने वक्त ज्यादा हो सकती है। तो, अगर आपको पैरों में जलन की समस्या है तो इसे नजरअंदाज न करें और अपनी डाइट में पहले पानी की मात्रा बढ़ाएं।
3. मुंह में छाले
पेट की गर्मी अक्सर मुंह में छाले के रूप में नजर आ सकती है। इसे नजरअंदाज किया नहीं जा सकता। ये असल में गर्मी बढ़ने या कहें कि पित्त बढ़ने की वजह से है जो कि लंबे समय तक परेशान करता है। ऐसे में आपको मुंह में छाले होने के लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
पेट की गर्मी को कैसे कम करें-
-इसके लिए सबसे पहले तो ढेर सारा पानी पीना शुरू करें।
-दूसरा आप खीरा और ककड़ी खाएं।
-साथ ही आप तरबूज भी खा सकते हैं।
-छाछ पिएं औप दही खाएं।
और जितना हो सके उतना घर की बनी चीजों को खाएं जो कि पेट की गर्मी को कम करने में मददगार है। साथ ही हरी पत्तियों और ताजे फलों के सेवन पर भी जोर दें क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट करते हैं।
टमाटर- गर्मियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए टमाटर का सेवन किया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C पाया जाता है। जो आपको हेल्दी रखनें में सहायता करता है।
दही- समर सीजन में ज्यादातर दही खाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। दही में प्रोबायोटिक होते हैं और ये हमारी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दही से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
छाछ- गर्मियों में छाछ भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। छाछ से पाचन तंत्र ठीक रहने के साथ ही ये पेट की गर्मी से भी शरीर को राहत देती है।
सलाद- समर सीजन में हल्का फुल्का खाने के शौकीन हैं, तो अपनी डेली डाइट में सलाद भी लें। ये आपके शरीर के लिए काफी बेहतर रहेगा। सलाद में खीरा, टमाटर, गाजर, अंगूर आदि का उपयोग किया जा सकता है।