छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब तक विभागों का बंटवारा नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि विभागों के आवंटन नहीं होने से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर दोतरफा दबाव बना हुआ है। एक ओर विपक्ष उन पर निर्णय नहीं ले पाने की बात कह कर दबाव बना रहा है दूसरी ओर रमन सिंह की सरकार में मंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेताओं और कई मौजूदा विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से उनके समर्थकों का दबाव है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन मंत्री के दिल्ली से वापस आ गये है तो चर्चा है कि आज संभवत: मंत्रियों के विभागों का बटवारा हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में संगठन मंत्री के वापस आने पर हलचल तेज हो गई है। विपक्ष का कहना है कि भाजपा में कई बड़े नेता नाराज हैं। मलाईदार विभाग की चाह में लेटलतीफी हो रही है। मुख्यमंत्री अनिर्णय की स्थिति में हैं। मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब तक विभागों का बंटवारा नहीं कर सके हैं।
आज हो सकता है विष्णु कैबिनेट के मंत्रियों में विभागों के बंटवारा, भाजपा में शुरू हुई हलचल
Wednesday, December 27, 2023
Edit
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह और मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब तक विभागों का बंटवारा नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक पंडित मान रहे हैं कि विभागों के आवंटन नहीं होने से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर दोतरफा दबाव बना हुआ है। एक ओर विपक्ष उन पर निर्णय नहीं ले पाने की बात कह कर दबाव बना रहा है दूसरी ओर रमन सिंह की सरकार में मंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेताओं और कई मौजूदा विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से उनके समर्थकों का दबाव है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन मंत्री के दिल्ली से वापस आ गये है तो चर्चा है कि आज संभवत: मंत्रियों के विभागों का बटवारा हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में संगठन मंत्री के वापस आने पर हलचल तेज हो गई है। विपक्ष का कहना है कि भाजपा में कई बड़े नेता नाराज हैं। मलाईदार विभाग की चाह में लेटलतीफी हो रही है। मुख्यमंत्री अनिर्णय की स्थिति में हैं। मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब तक विभागों का बंटवारा नहीं कर सके हैं।
Previous article
Next article