छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो चूका है। शुक्रवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर 2023 को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार की रात रायपुर पहुंचे। इस दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य के मुखिया भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। सबसे अहम और खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट रखी जाएगी। खड़गे की हरी झंडी मिलने के बाद उसे स्क्रीनिंग कमेटी के बाद भेजी जाएगी। फिर यहां से एआईसीसी के पास जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति के अनुमोदन के बाद लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को अहम माना जा रहा है प्रदेश कांग्रेस ने कुछ सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 8 या 9 सिंतबर को आ सकती है। अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। नवा रायपुर के होटल मेफेयर में कांग्रेस नेताओं से खड़गे चर्चा करेंगे। वहीं आज राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
कांग्रेस आज रमन के गढ़ में भरेंगे हुंकार, मल्लिकार्जुन खड़गे जन सभा को करेंगे संबोधित
Friday, September 8, 2023
Edit
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को भाजपा और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो चूका है। शुक्रवार को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर 2023 को भरोसे का सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार की रात रायपुर पहुंचे। इस दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य के मुखिया भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। सबसे अहम और खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के सामने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट रखी जाएगी। खड़गे की हरी झंडी मिलने के बाद उसे स्क्रीनिंग कमेटी के बाद भेजी जाएगी। फिर यहां से एआईसीसी के पास जाएगी। केंद्रीय चुनाव समिति के अनुमोदन के बाद लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक को अहम माना जा रहा है प्रदेश कांग्रेस ने कुछ सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 8 या 9 सिंतबर को आ सकती है। अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। नवा रायपुर के होटल मेफेयर में कांग्रेस नेताओं से खड़गे चर्चा करेंगे। वहीं आज राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे की जांजगीर जिले में आए थे। यहां पर भरोसे का सम्मेलन को संबोधित किए थे। यहां पर उनकी सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल सीटों पर फोकस रखकर कराई गई थी। दूसरी ओर पूर्व सीएम रमन के गढ़ राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ एससी सीट है। दूसरी सीटों पर भी एससी वर्ग का अच्छा-खासा प्रभाव है। इसी को ध्यान में रखकर कांग्रेस यहां पर उनकी सभा करवा रही है।
Previous article
Next article