नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ को मिली जगह, रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया संजोजक
भारतीय जनता पार्टीअध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों काऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ बीजेपी से दो नेताओं को मौका मिला है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से सांसद रुप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संजोजक की कमान सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ से इस बार कम नेताओं को अहमियत दी गई है। पिछली बार की कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी समेत कई नेताओं को महत्व दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी का इस समय पूरा फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों पर हैं। यूपी में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां के नेताओं पर फोकस किया गया है।
छत्तीसगढ़ को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
सांसद रूप कुमारी चौधरी को बीजेपी महिला का मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। राज्य के बीजेपी संगठन में इसे पार्टी के भीतर मजबूती और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
दूसरी ओर दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को को और भी मजबूत कर लिया है। क्योंकि म्हस्के काफी समय से पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल मामलों में सक्रिय रहे हैं।
