शासकीय प्राथमिक शाला कांटाठीह में शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न - CGKIRAN

शासकीय प्राथमिक शाला कांटाठीह में शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न

बच्चों के लिए नेवता भोज का भी आयोजन


रायपुर के समीपस्थ शासकीय प्राथमिक शाला कांटाठीह में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं केेे स्वागत के लिए शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत कर पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र साहू ने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने की समझाईस दी और बच्चों के उज्जव भविष्य की कामना की। उपसरपंच रंजीत निषाद ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बच्चों को जीवन में अच्छी बातों को अपनाना चाहिए तथाा स्वच्छता का भी पालन करना चाहिए। शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर श्रीमति संतोषी निषाद द्वारा बच्चों को नेवता भोज कराया गया। नेवता भोज में खीर, पुड़ी, चावल, दाल और आलू चने की सब्जी परोसी गई।

कार्यक्रम में शाला प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रोहित यादव, पंच श्रीमती राजेश्वरी निषाद, प्रधान पाठक श्रीमती मीरा श्रीवास, संकुल समन्वय श्री मनीष देवांगन सहित शाला के अन्य शिक्षकगण और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads