शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए सीएम, छत्तीसगढ़ के सीएम, डिप्टी सीएम ने दी बधाई - CGKIRAN

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए सीएम, छत्तीसगढ़ के सीएम, डिप्टी सीएम ने दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए सीएम के तौर पर पद की शपथ ली. कभी शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालार हुआ करते थे. लेकिन राजनीतिक मतभेदों के चलते शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. 

शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी शामिल हुए. दोनों नेताओं ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात कर उनको बधाई दी. सीएम और डिप्टी सीएम ने कहा कि अब बंगाल में बदलाव होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह जनादेश केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और नई कार्यसंस्कृति की स्थापना का जनसंकल्प है.

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन तथा मजबूत नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अब बंगाल के विकास की नई गाथा लिखेगी. इस सरकार के माध्यम से युवाओं को भरपूर रोजगार, किसानों को समृद्धि, मातृशक्ति को सशक्त अवसर और हर वर्ग को न्यायपूर्ण विकास मिलेगा. आपके कुशल नेतृत्व में बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप रोजगार मिलेगा और “বাংলা” (बांग्ला) एक बार फिर सच्चे अर्थों में “সোনার বাংলা” (सोनार बांग्ला) बनेगा: विष्णु देव साय, सीएम

मुझे विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन तथा आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा प्रदेश प्रगति के नए अध्याय लिखेगा: विजय शर्मा, डिप्टी सीएम


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads