रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानी 10 अप्रैल को 6 घंटे का वाटर शटडाउन किया जाएगा. यह शटडाउन पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने और मेंटेनेंस के लिए किया जाएगा. जिसके चलते शहर की 11 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. ऐसे में आज 10 अप्रैल को सुबह पानी की सप्लाई के बाद शाम को पानी सप्लाई बंद रहेगी.
रायपुर में आज शाम 11 टंकियों में नहीं होगी पानी की सप्लाई: एक लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित
Friday, April 10, 2026
Edit
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानी 10 अप्रैल को 6 घंटे का वाटर शटडाउन किया जाएगा. यह शटडाउन पाइपलाइन में लीकेज की समस्या को दूर करने और मेंटेनेंस के लिए किया जाएगा. जिसके चलते शहर की 11 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. ऐसे में आज 10 अप्रैल को सुबह पानी की सप्लाई के बाद शाम को पानी सप्लाई बंद रहेगी.
रायपुर में 11 टंकियों से नहीं होगी पानी सप्लाई
यह मरम्मत कार्य पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाने के सामने 150 MLD फिल्टर प्लांट की राइजिंग पाइपलाइन होगा. 11 पानी टंकियों से शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी. बता दें कि सुबह पानी की सप्लाई होगी, लेकिन इसके बाद शाम को पानी नहीं मिलेगा.
1 लाख से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित
शटडाउन के कारण 11 पानी टंकियों से शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी. इनमें लालपुर, अमलीडीह, मोवा, अवंति विहार, मंडी, सडडू, दलदल सिवनी, कचना, देवपुरी, आमा सिवनी और जोरा क्षेत्र शामिल है. इस शटडाउन के कारण इलाकों के 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे. हालांकि 11 अप्रैल की सुबह से जलप्रदाय सामान्य हो जाएगा.
Previous article
Next article