गर्मियों का सुपरफूड है लसोड़ा, स्वाद के साथ सेहत के लिए है वरदान, कई बीमारियों का है रामबाण इलाज - CGKIRAN

गर्मियों का सुपरफूड है लसोड़ा, स्वाद के साथ सेहत के लिए है वरदान, कई बीमारियों का है रामबाण इलाज


छोटा सा दिखने वाला यह फल पोषक तत्वों का भंडार है फलों को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. फलों में नेचुरल पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में मददगार साबित होते हैं. हर किसी को अपनी डाइट में नियमित रूप से फल शामिल करने चाहिए. आमतौर पर जब भी फलों की बात होती है, तब जुबां पर सेब, अनार, संतरा और पपीता समेत तमाम मौसमी फलों के नाम आते हैं. हालांकि कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं. इन फलों में सेहत का खजाना होता है और इनका सेवन करना चमत्कारी साबित हो सकता है. ऐसी ही एक फल लसोड़ा है, जिसे इंडियन चेरी और ग्लूबेरी भी कहा जाता है. यह एक जंगली फल है, जो भारत में ऊंचे पहाड़ों को छोड़कर अन्य जगहों पर मिल सकता है. लसोड़ा फ्रूट सिर्फ मई से जुलाई के बीच ही मिलता है. इसलिए इसे अनोखा और रेयर फल माना जा सकता है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर की रिसर्च के अनुसार लसोड़ा फल स्वाद में मीठा होता है. यह पोषक तत्वों से भरपूर है और इसमें औषधीय गुण भी होते हैं. लसोड़ा फ्रूट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और फाइबर सबसे अधिक मात्रा में होता है. इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन और पेक्टिन भी प्रचुर मात्रा में होता है. यह फल फेनोलिक यौगिकों का भी अच्छा स्रोत हैं. यह फल जब कच्चा होता है, तब इसकी सब्जी बनाकर खाई जाती है और अचार भी डाला जाता है. लसोड़ा के अलावा इसके पत्तों और लकड़ी का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज में किया जाता है. स्किन डिजीज, अपच, हैजा और सिरदर्द से राहत दिलाने में यह रामबाण हो सकता है. इसकी पत्तियों का उपयोग औषधीय रूप में और पशुओं के चारे के रूप में किया जाता है. लसोड़ा की लकड़ी का उपयोग निर्माण कार्यों, कृषि उपकरणों आदि में किया जाता है. आज आपको लसोड़ा फल के जबरदस्त फायदे बता रहे हैं.

लसोड़े के फायदे

नाइजीरियन जर्नल ऑफ नेचुरल प्रोडक्ट्स एंड मेडिसिन के एक रिसर्च के अनुसार लसोड़ा लिवर को हेल्दी बनाने में मदद करता है। इससे लिवर हीलिंग होती है।

रिसर्च की मानें तो क्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी लसोड़ा काम करता है। 

लसोड़े के बीजों को पीसकर खुजली वाली जगह पर लगा लें, इससे खुजली और एलर्जी को कम करने में मदद मिलती है।

लसोड़े का इस्तेमाल गले की खराश को दूर करने में भी किया जाता है। इसके लिए पेड़ की छाल को पानी में उबाल लें और इसे छानकर पी लें।

आप लसोड़े के पत्तों को भूनकर पीस लें। इन्हें शहद और काली मिर्च के साथ मिलाकर चाटने से खांसी में फायदा होगा।

लसोड़ा का इस्तेमाल गठिया के इलाज में भी किया जाता है। एक रिसर्च की मानें तो लसोड़ा के फल और पत्तियां जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads