गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास खस का शरबत, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे - CGKIRAN

गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास खस का शरबत, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे


मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हम तरह तरह के उपाय करते हैं. आयुर्वेद में भी कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ना केवल ठंडा करता है, साथ ही कई तरह की सिजनल प्रॉब्‍लम से भी बचाने में मदद करता है. इन्‍हीं में से एक है खस का शरबत. जी हां, द हेल्‍थसाइटमें छपी एक खबर के मुताबिक, हरे रंग के इस शरबत को पीते ही शरीर ताजगी से भर जाता है और हम बेहतर महसूस करते हैं. आप इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी के साथ तैयार कर सकते हैं.खस शरबत, जिसे वेटिवर जूस भी कहा जाता है, खस के पौधे की जड़ के अर्क से तैयार किया जाता है. इसे खसखस ​​के नाम से भी जाना जाता है, जो एक सुगंधित घनी घास की प्रजाति है. खस का हरा रंग दरअसल खस एसेंस से आता है, जो खस घास की जड़ के अर्क से बना गाढ़ा सिरप होता है. इसमें कैल्शियम, आयरन, सोडियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, मैंगनीज, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और बी 6 विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. 

प्यास 

गर्मियों में कई बार ऐसा होता है कितना भी पानी पियो गला सूखा रहता है और प्यास लगती रहती है. ऐसे में खस का शरबत इस प्यास को कम करने में मदद कर सकता है. आप इस शरबत में नींबू मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. 

हाइड्रेटेड रखा है

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी खस के शरबत का सेवन फायदेमंद हो सकता है. आप खस के शरबत का सेवन एक  नियमित अंतराल पर कर सकते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने में मदद करेगा.

एंटीऑक्सीडेंट

खस में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा इसका सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद कर सकता है.

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

खस में आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी6 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें पाया जाने वाला आयरन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. वहीं इसमें पाए जाने वाले गुण ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

 एनर्जी

खस का शरबत शरीर को गर्मियों में होने वाले हीट स्ट्रोक से बचाने में मददगार है. अगर आप एनर्जी की कमी महसूस करते हैं तो आप खस के शरबत का सेवन कर सकते हैं.

इम्यूनिटी

खस का शरबत पीने से इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑर्गन और टिशूज को भी फ्री रेडिकल्स की समस्या से बचा सकते हैं.

आंखों की जलन

गर्मी में आंखों में जलन की समस्या काफी देखी जाती है. ऐसा तभी होता है जब शरीर के भीतर गर्मी बढ़ जाती है. खस में मौजूद गुण आंखों को ठंडक पहुंचाने में मददगार हैं.

यह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads