बिलासपुर और दुर्ग में भी जल्द लागू होगी कमिश्नरेट प्रणाली- डिप्टी सीएम विजय शर्मा - CGKIRAN

बिलासपुर और दुर्ग में भी जल्द लागू होगी कमिश्नरेट प्रणाली- डिप्टी सीएम विजय शर्मा


राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता भिलाई में आज मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया। गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस की कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने कानून व्यवस्था में कसावट और बेहतर परिणाम लागू होने के हिसाब से यह बात कही।

भिलाई में राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस को इसकी अगवानी मिली है। 14 वीं अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज आज से हुआ है, जो 27 फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश और पुलिस की 54 विंगो की 29 टीमें शामिल हो रही है। व्यवस्थाओं के लिए स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आईपीएस सदानंद कुमार को जवाबदेही सौंपी गई है।

गृहमंत्री विजय शर्मा आज प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में रायपुर के बाद छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली पर बात की। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हर वो महानगर छत्तीसगढ़ का जहां कमिश्नरी प्रणाली की आवश्यकता है वहां भविष्य में जरूर लागू होगा। मैं यह नहीं कह सकता कि यह कब लागू होगा परंतु हर वह शहर जहां व्यवस्था को लेकर इसकी आवश्यकता है वहां इसे लागू किया जाएगा। जल्द ही दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में पुलिस की कमिश्नरी प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था में कसावट आने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads