साय सरकार ने खोला खजाना- एक लाख 72 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत, बच्चियों को ₹1.5 लाख, किसानों को ब्याज-मुक्त कर्ज, 23 नए उद्योगों का ऐलान - CGKIRAN

साय सरकार ने खोला खजाना- एक लाख 72 हजार करोड़ का बजट प्रस्तुत, बच्चियों को ₹1.5 लाख, किसानों को ब्याज-मुक्त कर्ज, 23 नए उद्योगों का ऐलान


संकल्प थीम पर पेश किए गए बजट में सरकार की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया, इसके तहत बच्चियों के 18 वर्ष का पूरा होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी. किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 24 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया. ज्ञान और गति के बाद इस बार के बजट की थीम संकल्प रखी गई है. 

SANKALP (संकल्प) थीम का मतलब क्या? 

S- समावेशी विकास

A- आधोसरचना

N- निवेश

K- कुशल मानव संसाधन 

A- अन्तोदय

L- लाइवलीहुड 

P- पॉलिसी से परिणाम तक 

बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए

संकल्प थीम पर पेश किए गए बजट में सरकार की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया, इसके तहत बच्चियों के 18 वर्ष का पूरा होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी. किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई. साथ ही प्रदेश में 250 महतारी सदन बनाने की घोषणा की गई है, इसके लिए 75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.  

महिलाओं और बच्चियों के लिए नई योजनाएँ

रानी दुर्गावती योजना : बच्चियों के 18 वर्ष का होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी.

250 महतारी सदन : राज्य में 250 महतारी सदन स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए 75 करोड़ रुपए का प्रावधान है.

मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना : महिला आजीविका समूहों को सशक्त बनाने हेतु इस नई योजना को लागू किया जाएगा.

23 नए उद्योग खोलने का ऐलान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण में प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने का ऐलान किया गया है. इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, प्रदेश के युवाओं को नौकरी की तलाश में बाहर नहीं जाना होगा. उधोग विभाग का बजट 775 करोड़ किया गया है, पहले यह 248 करोड़ था. प्रदेश में 5 नालंदा लाइब्रेरी भी खोली जाएंगी, इसके लिए 22 करोड़ का प्रावधान किया गया है. बजट में मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू करने की भी घोषणा की गई है. 

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं

कुनकुरी, दंतेवाड़ा और चिरमिरी में नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने के लिए इन तीन स्थानों पर मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.

कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज, तीनों जिलों में नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे.

मेकाहारा में एआई आधारित सुविधाएँ, रायपुर मेकाहारा अस्पताल में एआई तकनीक के उपयोग के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान.

आयुष्मान योजना में बड़ा प्रावधान, शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की चिकित्सा सहायता के लिए सरकार ने 1500 करोड़ रखे हैं.

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी निर्माण के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला होगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads