आधार एप का फुल वर्जन लॉन्च; अब घर बैठे अपडेट करें मोबाइल नंबर, पता और करें कई काम - CGKIRAN

आधार एप का फुल वर्जन लॉन्च; अब घर बैठे अपडेट करें मोबाइल नंबर, पता और करें कई काम

 


आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने आज नए आधार ऐप का 'फुल वर्जन' लॉन्च कर दिया है और इसके जरिए आपके कई काम बेहद आसान होने वाले हैं और घर बैठे होने वाले हैं। न्यू आधार ऐप के फुल वर्जन के जरिए आप अपने आधार की जानकारी को ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं और इस अपडेटेड रख सकते हैं और दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं वो भी बिना किसी डर के। न्यू आधार ऐप के फुल वर्जन के जरिए आपको घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने के साथ घर का पता अपडेट करने की सुविधा मिलने लगी है।  UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट कर बताया कि अभी तक एप में जुड़े कई फीचर्स लॉक थे, जो आज फुल वर्ज़न लॉन्च के साथ सक्रिय हो जाएंगे. अक्सर फिजिकल आधार की फोटोकॉपी देने पर डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा माना जाता रहा है. नए एप में डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा मिलने से ऐसे मामलों में काफी कमी आने की उम्मीद है. UIDAI के अनुसार, यह बदलाव आधार डेटा सुरक्षा को और मजबूत करेगा.

नए एप से घर बैठे होंगे कई काम 

UIDAI की इस नई एप में कई अहम फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनके बाद आधार से जुड़े कई बड़े काम अब बिना आधार सेवा केंद्र जाए पूरे हो सकेंगे. UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट कर बताया कि अभी तक एप में जुड़े कई फीचर्स लॉक थे, जो आज फुल वर्ज़न लॉन्च के साथ सक्रिय हो जाएंगे. इसके बाद यूजर्स घर बैठे मोबाइल नंबर, पता और आगे चलकर नाम व ई-मेल भी अपडेट कर सकेंगे.

मोबाइल नंबर को घर बैठे अपडेट करना- 5 आधार कार्ड तक जोड़ने की सुविधा

इस ऐप से आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर को घर बैठे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए होम पेज पर सबसे नीचे बार पर डेडीकेटेड टैब दिया हुआ है जो मोबाइल नंबर अपडेट और एड्रेस अपडेट जैसी सर्विसेज से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा नागरिक ऐप के प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपने अकाउंट में अपने परिवार के 5 आधार कार्ड को जोड़ सकते हैं।

नए एप में मिलेंगे ये प्रमुख फीचर 

आधार से लिंक मोबाइल नंबर घर बैठे बदला जा सकेगा

 नया पता अपडेट करने की सुविधा मिलेगी 

आगे चलकर नाम और ई-मेल अपडेट करने की सुविधा भी जोड़ी जा सकती है

फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत काफी कम हो जाएगी

UIDAI का कहना है कि एप का फुल वर्ज़न लॉन्च होने के बाद नागरिकों को आधार से जुड़े अधिकांश कार्य मोबाइल पर ही उपलब्ध होंगे.

मोबाइल ही बनेगा आपकी पहचान

नई आधार एप के बाद कई जगहों पर फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी ले जाना जरूरी नहीं रहेगा.होटल, गेस्ट हाउस, म्यूजिक कॉन्सर्ट या किसी ऑफिस मेंकेवल एप का QR कोड दिखाकर पहचान सत्यापन किया जा सकेगाइससे पहचान दिखाने की प्रक्रिया तेज और सुरक्षित दोनों होगी.

डेटा सुरक्षा होगी और मजबूत

अक्सर फिजिकल आधार की फोटोकॉपी देने पर डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा माना जाता रहा है. नए एप में डिजिटल वेरिफिकेशन की सुविधा मिलने से ऐसे मामलों में काफी कमी आने की उम्मीद है. UIDAI के अनुसार, यह बदलाव आधार डेटा सुरक्षा को और मजबूत करेगा.

ऐसे करें नया एप इंस्टॉल 

Google Play Store से Aadhaar App इंस्टॉल करें

आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें

मांगी गई बुनियादी जानकारी भरें

OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें

इसके बाद एप में सभी विकल्प सक्रिय हो जाएंगे

एक बार सेटअप पूरा होने के बाद यह एप आपके फोन में आपकी डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगी.

परिवार और यात्रियों के लिए भी खास फायदा

UIDAI ने बताया कि यात्रा के दौरान अक्सर परिवार के सदस्यों के पहचान पत्र संभालना मुश्किल होता है. नए Aadhaar App से यह परेशानी खत्म होगी, क्योंकि सभी की डिजिटल पहचान एक ही एप में संभाली जा सकेगी.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads