नाशपाती खाने के अनगिनत फायदे - CGKIRAN

नाशपाती खाने के अनगिनत फायदे


नाशपाती सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में विटामिन-सी पोटैशियम फोलेट कॉपर मैगनीज और कई विटामिन्स पाए जाते हैं। मानसून में बीमारियों से बचने के लिए आप इस फल को डाइट में जरूर शामिल करें। नाशपाती पाचन को स्वस्थ रखने वजन कम करने समेत कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। मानसून के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट पर ध्यान देना काफी जरूरी है। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में कुछ खास फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपको बारिश में बीमारियों से दूर रखेंगे। इन्हीं खास फलों में शामिल है नाशपाती। यह फल पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम, फोलेट, कॉपर, मैगनीज पर्याप्त होते हैं। यह आपको कई बीमारियों से बचाती हैं।

सूजन को कम करे

कई बार पुरानी चोट या अन्य कारणों की वजह से सूजन की समस्या होती है। यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं। यह फ्लेवोनोइड्स का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-के भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर के सूजन को दूर करते हैं।

पाचन तंत्र को दुरूस्त रखे

नाशपाती फाइबर से भरपूर होती है। जो मल त्याग को आसान बनाने में सहायक है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, नाशपाती में मौजूद घुलनशील फाइबर आंत की सेहत में सुधार करता है। जिन लोगों को पाचन की समस्या है, वो अपनी डाइट में नाशपाती शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए 

नाशपाती डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें एंथोसायनिन पर्याप्त होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। इसे खाने से रक्त शर्करा का स्तर सामान्य रहता है। 

वजन कम करे

नाशपाती में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो वजन घटाने में सहायक है।  

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

नाशपाती कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें उच्च मात्रा में प्रोसायनिडिन होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। नाशपाती खाने से दिल से जुड़ी समस्या कम होती है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का भी काम करती है। इस फल के छिलके में क्वेरसेटिन उच्च मात्रा में पाया जाता है। जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। 

 इम्यूनिटी 

नाशपाती में विटामिन C और कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान कर सकता है यानी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं. यह वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने में सहायक हो सकता है.

 त्वचा

नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचा सकते हैं. यह त्वचा को ग्लोइंग बना सकते हैं और एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियां, दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

आंखों के लिए गुणकारी

नाशपाती में शामिल एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों हेल्दी बनाता है और उम्र के साथ होने वाले मेकुलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद से बचाव हो सकता है। नियमित रूप से नाशपाती खाने से आंखों को रोशनी बनाए रखने में मदद मिलती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads