सीएम ने की घोषणा अब नई बहुओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ - CGKIRAN

सीएम ने की घोषणा अब नई बहुओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ


छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ अब राज्य की नई बहुओं को भी मिलेगा। इस बात की घोषणा खुद राज्य के सीएम विष्णुदेव साय ने की है। इस योजना के तहत सरकार विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देती है। अब इस योजना में नई बहुओं को भी शामिल किया जाएगा। अभी इस योजना के लिए नए रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे थे। अब नए रजिस्ट्रेशन होंगे। सीएम सुशासन तिहार के मौके पर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के माथमौर गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की थीं। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना और पीएम आवास योजना को लेकर भी सीएम साय ने अधिकारियों की निर्देश दिए हैं।

बहुओं को क्यों मिलेगा फायदा

दरअसल, राज्य में 2023 में विधानसभा के चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिलाओं को 1 हजार रुपये महीना देने की घोषणा की थी। राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस योजना को शुरू किया गया था। सरकार इस योजना के तहत लगातार किस्तें जारी कर रही है। योजना शुरू होने के बाद नए रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल नहीं खोला गया था। जिस कारण से वह शादीशुदा लड़कियां इस योजना से नहीं जुड़ पाई थी जिनकी शादी योजना शुरू होने के बाद हुई थी। जिन लड़कियों की हाल फिलहाल में शादी हुई है वह भी इस योजना का फायदा अभी तक नहीं ले पा रही थीं। ऐसी महिलाओं के लिए योजना के फॉर्म फिर से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका ऐलान खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया है। हालांकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कब से शुरू की जाएगी इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads