छत्तीसगढ़
करमत्ता भाजी छत्तीसगढ़ की प्रमुख भाजीयों में से एक है। यह प्राय: ज्यादा पानी वाली जगहों पर उगाई जाती है। करमत्ता भाजी का वानस्पतिक नाम है आइपोमिया एक्वाटिका। इस भाजी की खासियत है कि हर सीजन में आप इसका स्वाद ले सकते है। करमत्ता भाजी ऐसे स्थान में पाया जाता है जहाँ जलभराव होता है इसलिए ये भाजी ज्यादातर नालों के आसपास पाई जाती है। इस भाजी की मजेदार बात ये है कि जब सारी सब्जी भाजी पानी की अधिकता में खराब हो जाती तो ये सबसे ज्यादा फलती फूलती है। करमत्ता भाजी को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं कलमी भाजी भी कहा जाता है। इस भाजी को खाने से बहुत से स्वास्थ्य संबंधी फायदे मिलते है सबसे ज्यादा इस भाजी को खाने से शरीर मे खून की मात्रा बढ़ती है साथ ही करमत्ता भाजी दांतो और हड्डियों को मजबूत करने में भी सहायता करती है। इसके अलावा करमत्ता भाजी खाने से कब्ज और आँखों की परेशानियां आपसे कोसों दूर चली जाती है। इस भाजी से सबसे ज्यादा फायदा शुगर वालों को होता है यह भाजी शुगर कंट्रोल करती है। करमत्ता भाजी खाने में सुपाच्य है और करमत्ता भाजी से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। करमत्ता भाजी में बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी विटामिन मिलके आपके ब्लडप्रेशर को भी संतुलित रखने का कार्य करती है। मतलब यह है कि करमत्ता भाजी से शरीर ठीक और रोगों से दूर रहता है।
आइए जाने करमत्ता भाजी के बारे में ....
Wednesday, May 1, 2024
Edit

Previous article
Next article