आयुर्वेद में इसे विशेष स्थान प्राप्त है, इसके फल और पत्ती दोनों से आयुर्वेदिक दवाएं बनाये जाते हैं,जामुन
गर्मियों में जब सूरज अपनी तपिश से झुलसाना शुरू कर देता है तो प्रकृति खूबसूरत जामुनी रंग का फल देती है-जामुन। यह खाने में जितना रसीला और स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। जामुन पहली बार भारतीय उपमहाद्वीप में उगाया गया। इसका जिक्र पौराणिक कहानियों में मिलता है। आयुर्वेद में भी इसे विशेष स्थान प्राप्त है, इसके फल और पत्ती दोनों से आयुर्वेदिक दवाएं बनती हैं। समय के साथ जामुन एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के अन्य हिस्सों में भी फैल गया। जामुन में विटामिन C और विटमान A होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं। 100 ग्राम जामुन में लगभग 43 कैलोरी होती हैं। यह फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें कार्ब्स, प्रोटीन और बहुत थोड़ी मात्रा में फैट होता है। इसमें और कौन से न्यूट्रिएंट्स होते हैं,
पाचन तंत्र दुरुस्त रखता है -जामुन में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से बचाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं।
हार्ट हेल्थ को सुधारता है -जामुन में पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और आर्टरीज में फैट जमा होने से रोकता है। इससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।
जामुन इम्यूनिटी बढ़ाता है -इसमें मौजूद विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और शरीर को मजबूत बनाता है।
स्किन हेल्थ को सुधारता है -जामुन में विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करते हैं। इससे एक्ने, पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। इसका रस लगाने से त्वचा निखरती है और चमकदार बनती है।
वजन कम करने में मदद करता है -जामुन लो कैलोरी और हाई फाइबर वाला फल है, जो वजन घटाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और अधिक खाने से रोकता है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
जामुन हड्डियों को मजबूत बनाता है -इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है।
एनीमिया से बचाता है -जामुन में आयरन की भरपूर मात्रा होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इससे एनीमिया की समस्या दूर होती है और शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है।
कैंसर से बचाता है -जामुन में एंथोसायनिन, फाइटोकेमिकल्स और टैनिन होते हैं, जो कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद करते हैं। यह फेफड़े, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है।
लिवर और किडनी को हेल्दी रखता है -जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स होते हैं, जो लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह फैटी लिवर, किडनी स्टोन और इंफेक्शन से बचाने में कारगर होता है।