पहले चरण का आज हो रहा मतदान- गांव की सरकार चुनने कर रहे मतदान - CGKIRAN

पहले चरण का आज हो रहा मतदान- गांव की सरकार चुनने कर रहे मतदान


छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 53 ब्लाकों की पंचायतों के लिए 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता ग्राम सरकार चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। मंगलवार को इसका परिणाम घोषित हो जाएगा। नक्सली इलाकों में भी ग्रामीणों में अब बिना डरे मतदान करने पहुंच रहे हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। वहीं, बस्तर संभाग में सुबह 6.45 शुरू हुआ मतदान दो बजे तक मतदान चलेगा। नगरीय निकाय के विपरित ग्राम सरकार के लिए मत पत्रों के माध्यम से चुनाव हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा के बीच वोटिंग चल हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पहले चरण के मतदान में प्रदेश के सबसे ज्यादा मतदाता बिलासपुर जिला के मस्तूरी ब्लाक में दो लाख 79 हजार 007 हैं। इसके बाद रायपुर के आरंग ब्लाक में दो लाख 23 हजार 644 मतदाता हैं।

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में हो रहा मतदान

60,203 उम्मीदवार पंच के लिए चुनाव मैदान में हैं।

14, 646 उम्मीदवार सरंपच के लिए लड़ रहे चुनाव।

4587 उम्मीदवार जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव में।

दुर्ग जिले में पंचायत चुनाव : मतदान केंद्रों में बढ़ने लगी भीड़

दुर्ग जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में दुर्ग ब्लाक के 72 पंचायतों में मतदान चल रहा है। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ है। सुबह के समय मतदान केद्रों में भीड़ थोड़ी कम रही। लेकिन अब धीरे-धीरे सभी केंद्रों में भीड़ बढ़ने लगी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहले दो घंटे में औसत 12.64 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। वहीं 11 बजे तक औसत 28.12 प्रतिशत मतदान होना बताया जा रहा है। कुल 162846 मतदाताओं में से 45785 मतदाता अब तक वोट डाल चुके हैं।

पंच-सरपंच की 620 सीटों के लिए किसी ने नहीं भरा नामांकन

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में पंच-सरपंच की 620 सीटों पर किसी ने नामांकन नहीं किया है। इसमें पंच की 587 और सरपंच की 40 सीटें हैं। पंच की 71917 और सरपंच की 432 सीटों पर केवल एक व्यक्ति ने नामांकन किया हैं। इन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। पंच के 160161 पदों के लिए 190601, सरपंच पदों के 11671 सीटों के लिए 44801, जनपद पंचायत सदस्य के 2973 पदों के लिए 12587 और जिला पंचायत के 433 सदस्यों के लिए 2114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पहले चरण में यहां हो रहा मतदान

मस्तूरी, गौरेला, मुंगेली, बम्हनीडीह, अकलतरा, जैजैपुर, कोरबा, कलतरा, रायगढ़, पुसौर, बरमकेला, सूरजपुर, भैयाथान, कुसमी, राजपुर, शंकरगढ़, अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सोनहत, खड़गवां, बगीचा, आरंग, अभनपुर, भाटापारा, सिमगा, गरियाबंद, मैनपुर, बसना, सरायपाली, धमतरी, मगरलोड, बेमेतरा, नवागढ़, दुर्ग. डौंडीलोहारा, डौंडी, राजनांदगांव, छुईखदान, मानपुर, कवर्धा, सहसपुर-लोहारा, कोंडागांव, जगदलपुर, दरभा, नारायणपुर, कांकेर, चारामा, नरहरपुर, दंतेवाड़ा, गीदम, सुकमा और बीजापुर।

दूसरे चरण में 43 खंड शामिल

बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागड़, मालखरौदा, पोड़ी- उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजगंज, प्रेमनगर,बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसीवां, तिल्दा नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरुद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानूप्रतापुर, दुर्गकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपट्टनम व ऊसूर।

तीसरे चरण में 50 खंड शामिल

कोटा, तखतपुर, मारवाही, पथरिया, बलौदा, पामगढ़, सक्ती, डभरा, कटघोरा, पाली, तुमनार, लैलूंगा, घरघोड़ा, सारंगड़, ओड़गी, प्रतापपुर, वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, लुंड्रा, बतौली, बैकुछंपुर, भरतपुर, फरसगांव, कांसाबेल, पत्थलगांव, बलौदाबाजार, पलारी, फिगेश्वर, देवभोग, महासमुंद, नगरी, बेरला, साजा, धमधा, गुरुर, गुंडरदेही, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, अंबागढ़ चौकी, केशकाल, बड़े राजपुर, बास्तानार, बकावंड, तोकापाल, ओरछा, अंतागड़, कोयलीबेड़ा, कुआकोंडा, कोंटा व भैरमगढ़।




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads