छत्तीसगढ़ भाजपा को मिलेगा नए साल में नया प्रदेश अध्यक्ष, किरणदेव सिंह बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ भाजपा को मिलेगा नए साल में नया प्रदेश अध्यक्ष, किरणदेव सिंह बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री

 


छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी नए साल में प्रदेश अध्यक्ष भी बदल सकती है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि किरण सिंहदेव को मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया जा सकता है, जिससे उनकी जगह किसी अन्य नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि नए साल के पहले हफ्ते में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने इस पर संकेत दिए हैं। इस माह में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल सकता है।भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर देशभर में चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि जिला और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, अनुराग सिंहदेव और सौरभ सिंह के नाम भी सामने आ रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जा सकता है।  माना जा रहा है कि नए साल के पहले हफ्ते में ही मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने इस पर संकेत दिए हैं। इस माह में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल सकता है।

बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के लिए यह जिम्मेदारी महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को सौंपी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी के रूप में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और गुजरात के लिए भाजपा नेता भूपेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है।

विनोद तावड़े, जो महाराष्ट्र से आते हैं, ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी और वह राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं। तावड़े 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।


 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads