नगरीय निकाय चुनाव: 5 नगर निगमों में महिला बनेंगी महापौर - CGKIRAN

नगरीय निकाय चुनाव: 5 नगर निगमों में महिला बनेंगी महापौर

 


नगरीय निकाय चुनाव के लिए आखिरकार चिर-प्रतिक्षित आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है. राजधानी रायपुर में इस बार महिला महापौर होंगी। तो वहीं दूसरी ओर दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और भिलाई-चरोदा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है.  छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में 5 महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित रहेगी. रायपुर में सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी.

रायपुर के दीन दयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य दे रहे आरक्षण के प्रक्रिया को जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग आरक्षित किया गया है.

वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगाँव आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है.

14 नगर निगम की स्थिति

नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)

नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)

नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)

नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)

नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)

नगर निगम रायगढ़ – एससी 

नगर निगम भिलाई – ओबीसी

नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी

नगर निगम चरोदा – ओबीसी

नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य

नगर निगम धमतरी – सामान्य

नगर निगम जगदलपुर – सामान्य

नगर निगम अंबिकापुर – एसटी

नगर निगम चिरमिरी – सामान्य

आरक्षण प्रक्रिया के बाद नगर निगम रायपुर की पूर्व नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने खुशी जाहिर की. मीनल ने कहा कि जिस चीज को शिद्दत से चाहो उसे मिलने पूरी प्रकृति और कायनात जुट जाती है.आज भी ऐसा देखने को मिला. मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जनता की इच्छा थी कि इस बार रायपुर को महिला महापौर मिले. ईश्वर की कृपा से और सभी की दुआओं से जल्द ही रायपुर को एक महिला महापौर मिलेगी. मीनल चौबे ने कहा कि मुझसे ज्यादा लोगों को उम्मीद थी कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की महिला महापौर बने और लोगों की दुआओं का असर है.पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया था, मुझे निगम में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व दिया था. मेरे अनुभव का लाभ मुझे मिलेगा. ऐसा मुझे लगता है.बाकी पार्टी संगठन का जो भी निर्णय होगा ,वह मुझे मंजूर है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads