ग्राम पंचायत सचिव साहू निलंबित, लगा लाखों के गबन का आरोप… - CGKIRAN

ग्राम पंचायत सचिव साहू निलंबित, लगा लाखों के गबन का आरोप…


 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत शरमा के सचिव दयाशंकर साहू को लाखों रुपए के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई ग्राम पंचायत शरमा के ग्रामीणों द्वारा गबन की शिकायत किए जाने के बाद की गई है. बता दें, बीते दिनों ग्रामीणों ने भूख हड़ताल और अनशन पर बैठकर सचिव दयाशंकर साहू पर गबन के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पंचायत अधिनियम के तहत सचिव पर यह कार्यवाही की गई है.

ग्रामीणों का कहना

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विकास कार्यों के लिए आवंटित फंड का सही उपयोग नहीं हुआ और इसकी वजह से गांव में कई योजनाएं अधूरी रह गईं। उन्होंने मांग की है कि गबन के दोषियों को सख्त सजा दी जाए और पंचायत फंड का सही इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।इस घटना ने पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर सवाल खड़े किए हैं। अब यह देखना होगा कि जांच में क्या निष्कर्ष निकलते हैं और दोषियों को क्या सजा मिलती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads