उद्यानिकी महाविद्यालय, रामानुजगंज में एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया - CGKIRAN

उद्यानिकी महाविद्यालय, रामानुजगंज में एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया


उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रामानुजगंज में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्देश्य जैविक खाद निर्माण की तकनीक को बढ़ावा देना है इसका उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति किसानों और विद्यार्थियों को जागरूक करना भी है 

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक श्री सौरभ कुमार सिन्हा ने किया उन्होंने कहा कि खेती में रासायनिक उर्वरकों अन्य रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है इन रसायनों के अवशेष फसलों के माध्यम से मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं उन्होंने जैविक खेती को समय की आवश्यकता बताई उन्होंने इसके व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया 

महाविद्यालय के अधिष्ठाता श्री परमेश्वर गोरे ने जैविक कीट नियंत्रण के साथ साथ खेत बचाओ अभियान पर जानकारी दी सुश्री नीत उपासना लकड़ा ने जैविक खेती में जैव उर्वरक जैविक खाद एवं जैविक खेती के लाभ तथा जीवामृत तैयार करने की विधि पर विस्तृत जानकारी दी सुश्री प्रेमलता साहू ने जैविक रोग नियंत्रण पर विस्तृत जानकारी दी

जैविक कार्यशाला में आए हुए किसान बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रीति टोप्पो ने किया उन्होंने सभी किसान बंधुओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम पश्चात महाविद्यालय के प्रायोगिक प्रक्षेत्र का भ्रमण भी किया गया जिसमें वर्मी कंपोस्ट उत्पादन इकाई, अजोला उत्पादन इकाई और प्रकाश प्रपंच का अवलोकन किया गया, इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक डॉ खीरोमणि नाग, डॉ माधुरी सिंह एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads