रायपुर दक्षिण में भाजपा के सुनील सोनी को बढ़त
सुनील सोनी 8365 वोट से आगे:पांचवें राउंड में भाजपा को 18578 , कांग्रेस को 10213 वोट मिले; BJP को बढ़त
छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। प्रदेश की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर मतदान हुआ था। इन सीटों के नतीजे भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि किस उम्मीदवार के सिर पर विधायक का ताज सजेगा।
चतुर्थ चरण के बाद भाजपा को 14374 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को 8738 मिले हैं। भाजपा के सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 5636 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तृतीय चरण के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच वोटों का अंतर 53 सौ अधिक हो गया है। बीजेपी के सुनील सोनी को 11240 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के आकाश शर्मा 5909 वोट हासिल कर पीछे चल रहे हैं।
वहीं पहले रुझानों में भाजपा के सुनील सोनी आगे चल रहे हैं। रायपुर दक्षिण के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम में सुबह आठ बजे से मतगणना की शुरू हुई। सबसे पहले डाकमत पत्रों से गणना शुरू हुई। इसके लिए एक टेबल अलग से लगाया गया है।