रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी की जीत तय, BJP कार्यालय में जश्‍न शुरू - CGKIRAN

रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी की जीत तय, BJP कार्यालय में जश्‍न शुरू


रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 के परिणामों के अनुसार, भाजपा के सुनील सोनी की जीत तय हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 38,000 वोटों का अंतर है। भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसके बाद ईवीएम से वोटों की गिनती 8:30 बजे से शुरू हो गई। रायपुर दक्षिण सीट पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा की बढ़त से जीत स्पष्ट होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस के बीच करीब 38,000 वोटों का अंतर नजर आ रहा है, जो भाजपा की जीत को सुनिश्चित करता है। जैसे ही भाजपा की जीत तय हुई, एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल कार्यकर्ताओं संग ढोल नगाड़े बजाकर पटाखे छोड़कर कर मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी थोड़ी देर में भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

सोलह चरण के बाद

बीजेपी:74,782

कांग्रेस: 36,005

कुल बढ़त:38,777 (बीजेपी)

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads