छत्तीसगढ़
देश-दुनिया
कश्मीर के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसका असर चुनाव परिमाण में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में कमल खिलेगा। जम्मू कश्मीर को लेकर सीएम साय ने कहा कि जब से पीएम मोदी आए हैं तब से जम्मू कश्मीर के हालात बदले हैं। वहां पर पंचायत चुनाव हुए हैं। विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। जिस तरह वहां पर पत्थरबाजी होती थी सब बंद हो गई हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही यह सब बदलाव हुए हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भी विकास के मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद काफी कुछ बदल गया है। और बदलाव संभव हुआ प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और सकारात्मक विकास से। यह कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कभी पत्थरबाजों का आतंक था, लेकिन आज तस्वीर अलग है। पत्थरबाजी बंद है, आतंक पर लगाम, जनता विकास के संग है।
जम्मू-कश्मीर में खिलेगा विकास का कमल : मुख्यमंत्री साय
Sunday, September 29, 2024
Edit
कश्मीर के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसका असर चुनाव परिमाण में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में कमल खिलेगा। जम्मू कश्मीर को लेकर सीएम साय ने कहा कि जब से पीएम मोदी आए हैं तब से जम्मू कश्मीर के हालात बदले हैं। वहां पर पंचायत चुनाव हुए हैं। विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। जिस तरह वहां पर पत्थरबाजी होती थी सब बंद हो गई हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही यह सब बदलाव हुए हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भी विकास के मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद काफी कुछ बदल गया है। और बदलाव संभव हुआ प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और सकारात्मक विकास से। यह कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कभी पत्थरबाजों का आतंक था, लेकिन आज तस्वीर अलग है। पत्थरबाजी बंद है, आतंक पर लगाम, जनता विकास के संग है।
सीएम विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से आह्वान किया है कि एक पेड़ अपने मां के नाम लगाएं। देश के लोगों ने पीएम मोदी के आव्हान को शिरोधार्य किया है। पीएम मोदी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान के रूप में चल रहा है। यह निश्चित रूप से पर्यावरण के क्षेत्र में एक क्रांति है।
Previous article
Next article