नेचुरल तरीके से शरीर में आयरन के लेवल को बढ़ाएं - CGKIRAN

नेचुरल तरीके से शरीर में आयरन के लेवल को बढ़ाएं

 


अगर इस मौसम में लापरवाही करते हैं तो सर्दी-खासी के साथ-साथ जुकाम आदि बीमारी होने का डर रहता है। ऐसे में सही अनुपात में आहार लेना बहुत ज़रूरी हो जाता है। लेकिन, अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि शरीर में आयरन लेवल को बूस्ट करने के लिए आप किन-किन चीजों को भोजन में शामिल करती हैं या फिर किन-किन दवा को शामिल करती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा? खैर, अगर आपसे यह बोला जाए कि आप घर बैठे नेचुरल तरीके से आयरन लेवल को बूस्ट कर सकती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?  आप भी आसानी से नेचुरल तरीके से आयरन लेवल को बूस्ट कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

आंवला पाउडर का करें सेवन 

आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से आंवला औषधीय गुणों का भंडार माना जाता है। आज भी कई समस्या को दूर करने के लिए आंवला या इसके पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से एक नहीं बल्कि कई समस्या आसानी से दूर हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर रेखा राधामोनी का कहना है कि नेचुरल तरीके से आयरन लेवल को बूस्ट करने के लिए आंवला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। वो कहती हैं कि आंवला चूर्ण और घी को मिक्स करके लंच से पहले सेवन कर सकते हैं। ये सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा अदरक का पाउडर भी आहार में शामिल कर सकते हैं।

अधिक नमक का सेवन न करें

नेचुरल तरीके से आयरन लेवल को बूस्ट करने के लिए ज़रूरी है कुछ चीजों को नो बोलने की भी। जी हां, कुछ ऐसी चीजें हैं जी आयरन लेवल को कम कर सकती हैं। इसलिए भोजन में खट्टी चीजों के साथ-साथ नमक का भी सेवन कम करना चाहिए। ऐसे में अगर आपको नेचुरल तरीके से आयरन को बूस्ट करना है, तो आपको भी इनका सेवन कम करना चाहिए। ऐसे में नमक के अधिक सेवन के साथ आचार का सेवन करने से पहले इसके बारे में ज़रूर सोचे।

अल्कोहल से रहे दूर

आप कितना भी आंवला और घी का सेवन कर लीजिए या फिर कितना भी नमक और खट्टे खाद्य भोजन में शामिल न करें लेकिन, अल्कोहल का सेवन करते हैं तो कोई भी फायदा आपको नहीं मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप चाहते हैं कि शरीर में आयरन लेवल सही अनुपात में बरकऱार रहे, तो आपको अल्कोहल से दूर रहना चाहिए। राधामोनी कहती हैं कि अल्कोहल के सेवन से सेहत पर बुरा असर तो पड़ता ही है साथ में आयरन लेवल भी कम होता है। ऐसे में आपको इससे दूर ही रहना चाहिए।

इन चीजों का भी ध्यान रखें 

कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे नियमित समय पर सेवन करना चाहिए और कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए। जैसे-नियमित समय पर एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। इसके अलावा लाल अंगूर और ब्लैक किशमिश को आहार में शामिल करते रहना चाहिए। इसके अलावा कॉफ़ी, सिरका, आलू और टमाटर जैसी चीजों का कम सेवन करना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों में शहद को शामिल करते रहना चाहिए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads