पोषक तत्वों से भरपूर हैं भुने चने - CGKIRAN

पोषक तत्वों से भरपूर हैं भुने चने


भुने हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और फैटी एसिड जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम पायी जाती है और यह ऊर्जा का भी बेहतरीन स्रोत है। हमारे देश में खाने पीने के व्यंजनों की लिस्ट काफी लम्बी है और इन सभी आहार का अपना एक अलग स्वाद तो है ही इसके साथ ही इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी काफी फायदेमंद होती है। इस लिस्ट में एक नाम आता है भुने चने का। इनका इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है। इसके कुरकुरे स्वाद के लिए इसे धीमी आंच पर भूना जाता है।

कुरकुरा और स्वादिष्ट होने के साथ ही भुने चने पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स और फैटी एसिड जैसे गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम पायी जाती है और यह ऊर्जा का भी बेहतरीन स्रोत है। भुने चने के सेवन से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है जिससे आपका वजन भी नियंत्रित रहता है।

भुने चने में फाइबर की मात्रा अधिक पायी जाती है जो पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये गैस, कब्ज, डायरिया और पेट की और भी कई परेशानियों से राहत दिला सकता है।

भुने चने में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। वहीं, 'एज-रिलेटेड आई डिजीज स्टडीÓ में इस बात का जिक्र मिलता है कि चने में पाए जाने वाला बीटा-कैरोटीन तत्व बढ़ती उम्र के साथ आंखों की घटती रोशनी के जोखिम को कुछ कम कर सकता है और विटामिन-सी को आंखों के स्वास्थ्य के लिए अहम माना जाता है।

 एक रिसर्च की माने तो, भुने चने शरीर में अतिरिक्त ब्लड शुगर को कम करने का कार्य करते हैं। असल में, डायबिटीज की मुख्य वजह ज्यादा भूख लगना भी है और भुने चने का सेवन आपको लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। चने की गिनती लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले आहार में की जाती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर व प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में सहायता करता है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads