बदलते मौसम में सेहत का रखे ऐसे ख्याल... - CGKIRAN

बदलते मौसम में सेहत का रखे ऐसे ख्याल...


धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन हो रहा हैं। अगर हम अपने खानपान पर ध्यान नहीं देंगे तो सेहत बिगड़ सकती हैं। सेहत प्रभावित न हो इसके लिए जरूरी हैं कि हम अपने खानपान में कुछ ऐसी चीजों को अवश्य शामिल करें, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करें। 

हरी सब्जियां- हरी सब्जियां विटामिंस, खनिज तत्वों और फाइबर का प्रमुख स्त्रोत होती हैं। यही कारण हैं कि चिकित्सक भी हमेशा यही सलाह देते हैं कि अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों के सेवन से पाचनतंत्र सही रहता हैं। हृदय रोगों और मोटापे से राहत मिलती हैं। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती हैं। यह दिमाग के लिए भी लाभकारी होती हैं। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक विटामिन ए, के, ई, सी, बी-1, बी-2, बी-3, बी-5, बी-6, की पूर्ति होती हैं। ये सभी विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर को विभिन्न प्रकार के खनिज तत्व भी आसानी से प्राप्त होते हैं। इनमें मिलने वाले प्रमुख खनिज तत्व हैं- आयरन, मैंग्नीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम आदि। हरी सब्जियों में बहुत कम मात्रा में कैलोरीज पाई जाती हैं। इसलिए इनके अधिक सेवन से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता हैं। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती हैं साथ ही इनके सेवन से वनज नियंत्रित करने में मदद करती हैं। यदि आपको किसी प्रकार की कोई शारीरिक समस्या हैं और आप उसे ठीक करने के लिए कुछ दवाओं का सेवन कर रही हैं तो इनके अधिक सेवन से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हरी सब्जियों के सेवन से एनीमिया में राहत मिलती हैं।

पुदीना- पुदीने की पत्तियों में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी के साथ ही कई प्रकार के खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैंग्नीज जैसे खनिज तत्व भी प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सही रहता हैं। इसमें काफी कम मात्रा में कैलोरीज और फैट पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचनतंत्र सही रखने में मदद मिलती हैं और गर्मी के दिनों में होने वाली पेट संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं से राहत मिलती हैं। इसके सेवन से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती हैं। इसके साथ ही यह कैविटी को भी दूर करता हैं। यह दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं और इसके सेवन से याददाश्त क्षमता बेहतर होती हैं साथ ही दिमाग हमेशा सक्रिय बना रहता हैं।

दही- दही में पाया जाने वाला प्रोबायोटिक हमारे पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके साथ ही यह हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता हैं। दही के नियमित सेवन से कोलेस्ट्राल का स्तर सही रहता हैं। नतीजतन हृदय संबंधी समस्याओं से राहत मिलती हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर को और हाईपरटेंशन को नियंत्रित करने में भी मदद करता हैं। कोलेस्ट्राल का स्तर नियंत्रित रहने से हृदय को मजबूती मिलती हैं। हमारे शरीर का वजन बढ़ाने में सबसे ज्यादा कार्टीसोल नामक हार्मोन और गलत लाइफ स्टाइल मदद करती हैं। गौरतलब हैं कि दही के सेवन से कार्टीसोल की मात्रा नियंत्रित रहती हैं। कारण, दही में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता हैं। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम कार्टीसोल को अधिक मात्रा में बनने से रोकता हैं। कई प्रकार के विटामिंस और खनिज तत्वों से भरपूर दही शरीर में ब्लड शुगर का स्तर सही रखने में मदद करता हैं। इसमें पाए जाने वाले कई पोषक तत्व शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं। दही में मिलने वाला प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता हैं। फास्फोरस से भरपूर दही हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखता हैं.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads