छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आरक्षण खत्म हो जाने की बात कर रहे हैं, जबकि न आरक्षण खत्म होगा न भाजपा सरकार रहते महतारी वंदन बंद होगा। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी आरक्षण खत्म हो जाने की बात कर रहे हैं, जबकि न आरक्षण खत्म होगा न भाजपा सरकार रहते महतारी वंदन बंद होगा। पीएससी के घोटालेबाज जेल जाएंगे। सीएम साय ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा व पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है। भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी, सबसे ज्यादा धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि भी सभी को मिल गई है साथ ही महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री हमें चुनना है । इसलिए हमें भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को जीतकर दिल्ली भेजना है। देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो 140 करोड़ लोग को अपना परिवार मानते है। हमारे सुख दुख की दिन रात चिंता करते है। हमे इस देश को और आगे बढ़ाना है। इसे विश्व गुरु बनाना है और उस दिशा मे चलने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे शुरू हो गया है। मुंगेली विधानसभा की जनसभा में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक खत्म करने के साथ ही आर्थिक रूप से भारत 5 वें स्थान पर आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कांग्रेस आदिवासियों, गरीब और मजदूरों को वोट बैंक समझकर राज करते आई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। सब चीज मे कांग्रेस को पैसा चाहिए था। सुबह उठने से लेकर रात के सोते तक हाय पैसा हाय पैसा करते रहे। कांग्रेस ने कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला किया। कांग्रेस सरकार मे नरवा, गरवा घुरवा के गोबर को भी खा गए।
न आरक्षण खत्म होगा और न महतारी वंदन बंद होगा- सीएम विष्णुदेव साय
Friday, May 3, 2024
Edit

Previous article
Next article