छत्तीसगढ़ में बूथ विजय अभियान का आगाज, सीएम ने लगाया घर-घर झंडा - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में बूथ विजय अभियान का आगाज, सीएम ने लगाया घर-घर झंडा


प्रदेश में बीजेपी ने अपनी विजय के लिए बूथ विजय अभियान की शुरुआत की है।  भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लगी हुई है। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में  भारतीय जनता पार्टी ने एकदिवसीय बूथ विजय अभियान की शुरुआत की है।लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी जोरों-शोरों से तैयारियों में लगी हुई है। इसके तहत हर बूथ में 10-10 झंडे लगाने की योजना बनाई गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांदुल से भाजपा के बूथ विजय अभियान का आगाज़ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने यहां घर-घर भाजपा का झंडा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा के आह्वान पर बूथ विजय अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इसमें हर घर में बीजेपी का झंडा लगाना है और अपने अपने बूथ में भारतीय जनता पार्टी को जिताने का संकल्प लेना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के विजय बूथ अभियान पर कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय अभियान का शुभारंभ हो रहा है. भाजपा का झंडा हर घर में लगाना है, और भाजपा को जिताने का संकल्प लेना है. दो-चार घरों में भाजपा का ध्वज लगाए हैंं. सभी कार्यकर्ता मतदाताओं के घरों में जाकर झंडा लगाएंगे. मुख्यमंत्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से विश्‍वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्‍योंकि पांच सालों कांग्रेस ने केवल ठगने का काम किया है। साय ने आगे कहा कि अब कांग्रेस एक लाख या पांच लाख देने की बात करें, जनता इनपर विश्‍वास करने वाली नहीं है। छत्तीसगढ़ की लोकसभा की सभी 11 सीटों पर बीजेपी जीतेगी।

कांग्रेस की नारी न्‍याय गारंटी योजना पर कसा तंज

मुख्‍यमंत्री साय ने इस दौरान कांग्रेस की नारी न्‍याय गारंटी योजना पर भी तंज कसा है। उन्‍होंने कहा, कांग्रेस ख्‍याली पुलाव पकाते रहे। भारत की जनता का विश्‍वास कांग्रेस पार्टी से उठ चुका है। छत्‍तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से विश्‍वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्‍योंकि पांच साल कांग्रेस ने केवल ठगने का काम किया है। अब ये एक लाख या पांच लाख देने की बात करें जनता इनपर विश्‍वास करने वाली नहीं है। छत्‍तीसगढ़ की लोकसभा की सभी 11 सीटों पर भाजपा जीतेगी।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads