छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, 12 मार्च को किसानों को भुगतान की जाएगी धान के अंतर की राशि

 


मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने छत्‍तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि यानि बोनस राशि (Dhan Bonus on MSP) लगभग 13 हजार करोड़ रुपये प्रदान की जाएगी। सीएम साय ने जशपुर दौरे के तहत यह घोषणा की है। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव सरकार ने कृषक उन्‍नति योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। साय सरकार ने किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान करने के लिए कृषक उन्‍नति योजना की शुरू किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी।  साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की  जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार  पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही  प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads