फिल्म 695 में दिखेगी राम मंदिर की 500 साल की संघर्ष की कहानी - CGKIRAN

फिल्म 695 में दिखेगी राम मंदिर की 500 साल की संघर्ष की कहानी


अयोध्‍या में प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले 19 जनवरी को राम जन्मभूमि के इस पूरे संघर्ष पर आधारित फिल्म ‘695’ रिलीज हो रही है। 12 जनवरी को इसका प्रीमियर शो दिल्ली में हुआ। इस फिल्म का नाम ‘695’ काफी चर्चा में है, क्योंकि इसमें राम जन्मभूमि के संघर्षों की तारीखें जुड़ी हैं। फिल्म '695' श्रीराम जन्मभूमि के संघर्ष की कहानी पर फिल्म तैयार किया गया है. 19 जनवरी को राम मंदिर निर्माण को समर्पित फ़िल्म पर्दे पर आ रही है.  22 जनवरी पूरी ​दुनिया के लिए ऐतिहासिक दिन है. क्योंकि इस दिन अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा होनी है. अब श्रीराम जन्मभूमि के संघर्ष की कहानी पर फिल्म तैयार किया गया है. 19 जनवरी को राम मंदिर निर्माण को समर्पित फ़िल्म पर्दे पर आ रही है. फ़िल्म का नाम ''695'' है. इस फ़िल्म में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहाए जाने से लेकर राम मंदिर निर्माण, हिंदुओं का संघर्ष और उससे जुड़े करीब 5 सौ सालों के इतिहास के साथ ही अखंड भारत की परिकल्पना को भी बखूबी दिखाया गया है.  रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल फिर से सिलवर स्क्रीन पर तहलका मचाने आ रहे हैं. इस बार अरुण गोविल रामजन्म भूमि की संघर्ष गाथा को ढाई घंटे में पिरोकर ला रहे हैं. फिल्म में उनकी क्या भूमिका होगी, कौन-कौन अन्य कलाकर इसमें क्या किरदार निभाएंगे आईए जानते हैं 

बॉलीवुड के कई कलाकार आएंगे नजर

फ़िल्म में रामायण धारावाहिक में प्रभु राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल सहित बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. फिल्म में अशोक समर्थ, मनोज जोशी, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा गजेंद्र चौहान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. अरुण गोविल इस मूवी में साधु की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.

संघर्ष की गाथा का जीवंत चित्रण

‘695’ में रामजन्म भूमि की संघर्ष गाथा का जीवंत चित्रण है। फिल्म के निर्माता श्याम चावला ने भारत के ऐतिहासिक सत्य पर आधारित इस फिल्म को रामजन्म भूमि आंदोलन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं को जोड़कर बनाया है। फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में रामानंद सागर की रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल शामिल हैं।

इसलिए रखा गया फिल्म का नाम ‘695’

इस फिल्म का नाम ‘695’ काफी चर्चा में है, क्योंकि इसमें राम जन्मभूमि के संघर्षों की तारीखें जुड़ी हैं। छह यानी छह दिसंबर जब विवादित ढांचा गिराया गया, नौ मतलब नौ नवंबर जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया और पांच मतलब पांच अगस्त जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads